Begin typing your search...

पहले Lebanon में ढाया कहर, फिर बातचीत का दिया प्रस्ताव! Israel के दोहरे रवैये पर क्या बोला Hezbollah? TOP UPDATES

इजरायल ने खूनी खेल खेलने के बाद लेबनान से सीधे बातचीत का प्रस्ताव दिया है, लेकिन उसकी शर्त है कि हिजबुल्लाह को निरस्त्र किया जाए. दूसरी तरफ, हिज़्बुल्लाह ने बातचीत से इनकार कर दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है.ो

netanyahu-lebanon-peace-talks-hezbollah
X

नेतन्याहू ने लेबनान को दिया सीधी बातचीत का प्रस्ताव

( Image Source:  Sora_ AI )

Netanyahu Orders Direct Talks With Lebanon: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे बातचीत शुरू करने का आदेश दिया है. इजरायल ने इस बातचीत की मुख्य शर्त Hezbollah को निरस्त्र करना और दोनों देशों के बीच शांति संबंध स्थापित करना बताया है. वहीं, Hezbollah के सांसद ने लेबनान-इजरायल सीधी वार्ता को खारिज कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले हफ्ते Washington DC में दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है.

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लेबनान की ओर से बार-बार बातचीत की मांग के बाद कैबिनेट को जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • नेतन्याहू ने कहा कि बातचीत का मुख्य एजेंडा हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करना होगा. उनका लक्ष्य इजरायल-लेबनान के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना होगा. वहीं, लेबनान के प्रधानमंत्री द्वारा बेरूत को 'डी-मिलिट्राइज' करने की अपील का स्वागत किया गया. यह बयान तब आया, जब लेबनान के प्रधानमंत्री Nawaf Salam ने क्षेत्र में सीजफायर को लेकर अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाए.
  • इजरायल ने 2 मार्च को लेबनान पर फिर से हमला शुरू किया था, जब ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह ने सीमा पार रॉकेट दागे थे. यह कार्रवाई कथित तौर पर Ayatollah Ali Khamenei की हत्या के बाद प्रतिक्रिया में की गई थी.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के हमले में लेबनान में अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिनमें 130 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं. वहीं, 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए.
  • अमेरिका और इजरायल ने साफ किया कि अमेरिका-ईरान सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है. हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने पहले कहा था कि सभी क्षेत्रों में संघर्ष रोका जाएगा, जिसमें लेबनान भी शामिल है. इस विरोधाभास ने स्थिति को और जटिल बना दिया है.
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने लेबनान में 10 मिनट में 100 मिसाइलें दागीं, जिससे एक दिन में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बुधवार को 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जबकि 1,150 से ज्यादा घायल हो गए.
  • लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से अब तक 1888 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,092 लोग घायल हो गए.

होर्मुज से तेल टैंकर की आवाजाही शुरू

सीजफायर के बाद पहली बार एक गैर-ईरानी तेल टैंकर Strait of Hormuz से गुजरा. यह टैंकर 7,000 टन ईंधन लेकर निकला. यह जहाज Aegis Pipavav Port भारत की ओर जा रहा है. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता Islamabad में होने वाली है. इस बैठक में, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व JD Vance करेंगे. ईरानी अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे.

अगला लेख