Begin typing your search...

खुद नहीं खेल पाते लेकिन क्या गजब क्रिकेट समझते हैं Arjun Tendulkar, मुकुल चौधरी पर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

मुकुल चौधरी ने जिस तरीके से केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी की वो दर्शाता है कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में एलएसजी का स्टार होगा. खास बात ये है कि उनको लेकर अर्जुन तेंदुलकर पहले ही ये भविष्यवाणी कर चुके हैं.

Mukul Choudhary
X

मुकुल चौधरी और अर्जुन तेंदुलकर

( Image Source:  X/ @shivaxind )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते दिन 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घर पर हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की. आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मिली ये हार केकेआर को लंबे समय तक चुभने वाली है, वहीं इस जीत में लखनऊ का 21 साल का विस्फोटक बल्लेबाज उभरकर सामने आया है.

जी हां मुकुल चौधरी ने जिस तरीके से केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी की वो दर्शाता है कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में एलएसजी का स्टार होगा. खास बात ये है कि उनको लेकर अर्जुन तेंदुलकर पहले ही ये भविष्यवाणी कर चुके हैं.

क्या बोले थे अर्जुन तेंदुलकर?

लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल 2026 अभियान से पहले अर्जुल तेंदुलकर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर मुकुल चौधरी को लेकर बातचीत की थी. पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि "एलएसजी के 2 प्लेयर्स जो आने वाले सालों में बड़े स्टार बन सकते हैं." इस पर जवाब देते हुए अर्जुन ने मुकुल चौधरी का नाम पहले लिया था. उन्होंने कहा था कि "मुकुल बहुत अच्छे शॉट खेलता है वो मैदान के हर तरफ मारता है. प्रैक्टिस के दौरान मैं उसको देखकर बहुत इम्प्रेस हुआ."

इससे साफ झलकता है कि भले ही अर्जुल तेंदुलकर को खेलने के लिए उतने मैच नहीं मिले हो, लेकिन उनकी क्रिकेट की समझ काफी है. नेट्स पर वे एलएसजी के बल्लेबाजों को खूब गेंदबाजी करते हैं, जिससे उनको हर खिलाड़ी की कमजोरी और मजबूती का भी पता है. अभी तक इस सीजन एलएसजी 3 मैच खेल चुकी है लेकिन अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है.

कैसी रही मुकुल की पारी?

केकेआर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुकुल चौधरी ने महज 27 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान उनको बल्ले से 7 छक्के और 2 चौके निकले थे. उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा था. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

आईपीएल
अगला लेख