Begin typing your search...

IPL 2026: बारिश की भेंट चढ़ा KKR vs PBKS मैच, क्या अब दर्शकों का पैसा होगा वापस? जानें नियम

कोलकाता में बारिश इतनी तेज थी कि दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका. ऐसे में दर्शकों को भी बिना मैच देखे वापस लौटना पड़ा. अब बड़ा सवाल ये है कि जो दर्शक टिकट खरीदकर मैच देखने ईडन गार्डन्स पहुंचे थे तो क्या अब उनके टिकट का पैसा वापस किया जाएगा?

KKR vs PBKS Match Abandoned
X

KKR vs PBKS Match Abandoned

( Image Source:  X/@IPL )

IPL 2026, KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. लेकिन ये मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैच में एकबार फिर से केकेआर की टीम थोड़ी लड़खड़ाती हुई दिखाई दी थी. एक ओवर में ही केकेआर को 2 बड़े झटके लग गए थे, लेकिन फिर बारिस के चलते मैच को रोका गया. कोलकाता में बारिश इतनी तेज थी कि दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका.

ऐसे में दर्शकों को भी बिना मैच देखे वापस लौटना पड़ा. अब बड़ा सवाल ये है कि जो दर्शक टिकट खरीदकर मैच देखने ईडन गार्डन्स पहुंचे थे तो क्या अब उनके टिकट का पैसा वापस किया जाएगा? हर फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है.

क्या दर्शकों को मिलेगा टिकट का पैसा?

इस सवाल का सीधा जवाब है नहीं. यह सुनकर फैंस को झटका लग सकता है, लेकिन बीसीसीआई के नियम बिल्कुल स्पष्ट हैं. हर सीजन से पहले आईपीएल की प्लेइंग कंडीशंस और टिकट नियम तय किए जाते हैं, जिनमें ऐसी स्थितियों के लिए साफ दिशा-निर्देश दिए जाते हैं.

रिफंड से जुड़े क्या हैं नियम?

आईपीएल के नियमों के अनुसार रिफंड दो मुख्य परिस्थितियों पर निर्भर करता है:

1. एक भी गेंद नहीं फेंकी गई हो

अगर किसी मैच में एक भी गेंद का खेल नहीं होता और मुकाबला रद्द हो जाता है, तो सभी दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाता है. हालांकि, इस रिफंड में केवल टिकट की मूल कीमत शामिल होती है. GST या अन्य टैक्स वापस नहीं किए जाते.

2. एक भी गेंद खेली गई हो

अगर मैच में एक भी गेंद फेंकी जा चुकी है, तो किसी भी स्थिति में दर्शकों को टिकट का रिफंड नहीं मिलता. फिर चाहे मैच पहली गेंद के बाद ही क्यों न रद्द हो जाए.

कोलकाता मैच में क्यों नहीं मिलेगा पैसा?

कोलकाता और पंजाब के बीच इस मुकाबले में कुल 3.4 ओवर यानी 22 गेंदों का खेल हो चुका था. इसी वजह से यह मैच रिफंड के दायरे से बाहर हो गया. करीब तीन घंटे से ज्यादा इंतजार के बावजूद जब बारिश नहीं थमी, तो मैच को रद्द करना पड़ा. ऐसे में स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को टिकट का एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा.

आईपीएल
अगला लेख