Begin typing your search...

संन्यास वापस लेकर 9 खिलाड़ियों ने की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, क्या टेस्ट में विराट कोहली भी करने वाले हैं ऐसा?

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि कोहली अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेकर वापसी कर सकते हैं. 9 खिलाड़ी पहले भी ऐसा कर चुके हैं.

virat kohli test retirement
X

virat kohli test retirement

( Image Source:  X/ @ravimane53, @Pak_SportsBoard, @ICC, @NiranjanMeena25, @IANSKhabar, @AHindinews, @IS_Netwrk29 )

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि कोहली अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेकर वापसी कर सकते हैं. दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद से इसकी चर्चा होने लगी है. एक्सप्रेस कैफे को दिए गए एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों ने उनसे कहा है कि 'वे विराट को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए कहे. जिस पर राजकुमार शर्मा ने जवाब दिया कि उन्होंने इस बारे में विराट से बात की है लेकिन देखते है अब क्या होता है?'

यानी पूरी तरह से फैसला विराट के हाथों में है कि वे वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन आज हम आपको उन 8 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो संन्यास वापस लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे हैं. जिसमें अकेले पाकिस्तान के 4 खिलाड़ी शामिल रहे.

किन खिलाड़ियों ने संन्यास के बाद की वापसी?

1. इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व चैंपियन कप्तान इमरान खान ने साल 1987 में संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर राष्ट्रपति के कहने पर उन्होंने अपना संन्यास वापस लेकर वापसी की थी. इसके बाद इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 1992 का वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था.

2. जवागल श्रीनाथ

पूर्व भारतीय दिग्गज जवागल श्रीनाथ ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वहीं भारत को अगले साल 2003 में वर्ल्ड कप खेलना था. फिर कप्तान सौरव गांगुली ने उनसे संन्यास वापस लेने का अनुरोध किया था और जवागल श्रीनाथ ने संन्यास वापस लेकर फिर से क्रिकेट में वापसी की थी.

3. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 3 बार संन्यास वापस लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. साल 2006, 2011 और 2015 में उन्होंने अपना संन्यास वापस लिया था.

4. रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर साल 2025 में उन्होंने संन्यास वापस लेकर समोआ की तरफ से खेलने का फैसला किया.

5. मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर उन्होंने संन्यास से वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला.

6. इमाद वसीम

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने साल 2023 में रिटायरमेंट लिया था. इसके बाद उन्होंने 2024 में संन्यास वापस लिया. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने दोबारा संन्यास ले लिया था.

7. क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने साल 2023 में संन्यास लिया था. लेकिन फिर साल 2025 में उन्होंने संन्यास वापस लेकर वापसी की.

8. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने साल 2022 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसके बाद अगले ही साल 2023 में उन्होंने संन्यास वापस लेकर वापसी की थी.

9. तमीम इकबाल

बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने साल 2023 में संन्यास का फैसला किया था. हालांकि फिर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था.

विराट कोहली
अगला लेख