Begin typing your search...

देहरादून कॉन्सर्ट में Jasmine Sandlas ने अचानक रोका शो, बैरिकेड गिरते ही मची फैंस में अफरा-तफरी

देहरादून में जैस्मीन सैंडलस के लाइव शो के दौरान बैरिकेड गिरने से कई दर्शक लड़खड़ा गए, जिसके बाद सिंगर ने तुरंत गाना रोक दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जैस्मीन अपनी टीम और सुरक्षाकर्मियों को लोगों की मदद करने के निर्देश देती नजर आईं.

देहरादून कॉन्सर्ट में Jasmine Sandlas ने अचानक रोका शो, बैरिकेड गिरते ही मची फैंस में अफरा-तफरी
X
( Image Source:  Instagram: jasminesandlas )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 21 May 2026 1:25 PM

पॉपुलर सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) इन दिनों अपनी फिल्मी गानों की सफलता का पूरा मजा ले रही हैं. आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके गाने खूब पॉपुलर हो रहे हैं. फिल्म के गाने अब कॉन्सर्ट स्टेज पर भी फैंस को जोर-शोर से गुनगुनाते सुनाई दे रहे हैं. जैस्मीन अपने मौजूदा कॉन्सर्ट टूर के दौरान इन हिट गानों को बड़े एक्साइटमेंट के साथ परफॉर्म कर रही हैं. लेकिन हाल ही में देहरादून में हुए उनके लाइव शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

इस वीडियो में जैस्मीन अचानक अपना परफॉर्मेंस रोक देती दिख रही हैं. वजह थी स्टेज के सामने भीड़ में हुई एक अनियंत्रित घटना. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बैरिकेड का एक हिस्सा अचानक गिर जाता है, जिसकी वजह से आगे की लाइन में खड़े कई दर्शक लड़खड़ाकर गिर जाते हैं. मंच से यह हलचल देखते ही जैस्मीन सैंडलस ने बिना एक पल भी गंवाए अपना गाना रोक दिया. उन्होंने तुरंत अपनी टीम और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि वे स्थिति को संभालें. सिंगर ने दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें इस घटना का बहुत अफसोस है.

फैंस की जताई चिंता

उन्होंने अधिकारियों से रिक्वेस्ट किया कि प्रभावित लोगों की तुरंत मदद की जाए और उनकी देखभाल की जाए. वीडियो में जैस्मीन को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मुझे बहुत खेद है दोस्तों, ऐसा हो रहा है. क्या मेरी टीम इसे संभाल सकती है? मैं चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम इसे संभाले. ये सुरक्षाकर्मी बहुत आक्रामक हैं. मैं चाहती हूं कि मेरी टीम इसे तुरंत हल करे.' जैस्मीन ने अपनी टीम को सख्ती से निर्देश दिया कि वे तुरंत भीड़ के बीच जाएं, लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी को कोई चोट न पहुंची हो.

फैंस का जीता दिल

उन्होंने टीम से कहा कि पूरा माहौल शांतिपूर्ण और सावधानी से संभाला जाए. उनकी इस रिएक्शन को देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन भी खूब आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'लोगों को मवेशियों की तरह इतनी छोटी जगह में ठूंस दिया गया है. जब सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाता है तो ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. अधिकारी कभी सबक क्यों नहीं सीखते?.' दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'देहरादून में हो और कांड न हो, ऐसा हो सकता है.; जबकि एक तीसरे यूजर ने जैस्मीन की तारीफ करते हुए लिखा, 'वह कितनी काइंड और समझदार हैं.'

चर्चा में हैं सिंगर

इस घटना के बावजूद जैस्मीन सैंडलस की फिल्मी गानों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. फिल्म 'धुरंधर 2' के गाने 'मैं और तू' और 'जाइए सजाना' लिसनर्स के दिलों को छू रहे हैं. ये गाने म्यूजिक चार्ट पर टॉप पर हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म के पहले भाग में उनका गाना 'शरारत' भी जबरदस्त हिट रहा था.

Viral Video
अगला लेख