Begin typing your search...

Karan Kundrra ने दुबई में किया Tejasswi Prakash को प्रपोज, घुटनों पर बैठ बोले- मुझसे शादी करोगी?

चार साल के रिश्ते के बाद करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया. ‘Dubai Bling’ में दिखे इस इमोशनल मोमेंट ने सोशल मीडिया पर फैंस को भावुक कर दिया.

Karan Kundrra ने दुबई में किया Tejasswi Prakash को प्रपोज, घुटनों पर बैठ बोले- मुझसे शादी करोगी?
X
( Image Source:  X: @hugivesashit_xx )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 21 May 2026 6:50 AM IST

अंत आखिरकार इंतजार खत्म हो गया. लंबे समय से तेजरान यानी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस जिस खूबसूरत पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह पल आखिरकार आ ही गया. करण कुंद्रा ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड और साथी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को बेहद रोमांटिक और यादगार तरीके से प्रपोज कर दिया. यह खास प्रपोज नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'दुबई ब्लिंग' (Desi Bling) के एक एपिसोड में हुआ. बुधवार, 20 मई को ब्रॉडकास्ट इस एपिसोड को देखकर फैंस की आंखें नम हो गईं. तेजस्वी को जब उस खूबसूरत जगह पर ले जाया गया, तो उन्हें अचानक बहुत बड़ा सरप्राइज मिला.

पूरे प्लेस को फूलों, लाइट्स और खूबसूरत सजावट से सजाया गया था. पानी के ऊपर चमकते हुए बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?.' तेजस्वी अभी इस नजारे को देखकर हैरान ही थीं कि तभी उन्होंने करण को अपने सामने घुटनों के बल बैठे देखा. करण ने बहुत प्यार से तेजस्वी की तरफ देखते हुए पूछा, 'तेजस्वी प्रकाश, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?.' तेजस्वी इस पल को संभाल नहीं पाईं. उनकी आंखों में आंसू आ गए. वे रोते हुए बोलीं, 'मैं कांप रही हूं. मेरे हाथ रुक नहीं रहे हैं.' उनके चेहरे पर खुशी, हैरानी और भावुकता एक साथ दिख रही थी. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते की पूरी कहानी शेयर की.

बिग बॉस में हुई मुलकात

तेजस्वी ने इमोशनल होकर कहा, 'जब हम पहली बार मिले थे, तब बहुत कुछ हुआ था. 'बिग बॉस 15' के घर से बाहर आने के बाद सबने कहा था कि यह रिश्ता दो हफ्ते भी नहीं टिकेगा. किसी ने मुझे नकली कहा, किसी ने करण को फेक कहा. लेकिन देखो, चार साल बीत चुके हैं. हमने सब कुछ देखा, सब कुछ झेला और आज भी साथ हैं.' करण ने भी बहुत सुंदर और इमोशनल स्पीच दिया. उन्होंने तेजस्वी को धन्यवाद देते हुए कहा, 'तुमने मुझे इमपरफेक्ट परफेक्ट बना दिया. तुम्हारे साथ बिताया हर एक साल मेरे लिए प्यार का मतलब बदलता गया. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं इतना प्यार कर पाऊंगा या किसी के लिए पूरी तरह डेडिकेटेड हो पाऊंगा. तुमने मेरे अंदर उस आदमी को जगाया, जिसमें अब यह कहने की हिम्मत है- 'बस यही है. अब और हमेशा के लिए.'

तेजरान की प्यार भरी कहानी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी साल 2021 में कलर्स के सुपरहिट रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी. दोनों शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे थे. तेजस्वी ने प्रतीक सहजपाल को हराकर 'बिग बॉस' का खिताब जीता था, जबकि करण दूसरे रनर-अप रहे. बिग बॉस के कई जोड़ों के ऑपोजिट, जो शो खत्म होने के कुछ समय बाद अलग हो जाते हैं, करण और तेजस्वी का रिश्ता मजबूती से टिका रहा. दोनों ने 2022 के बाद भी कई शोज में साथ काम किया.

फैंस कर रहे है शादी की तारीख का इंतज़ार

हाल ही में वे कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन में भी साथ नजर आए थे. इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने प्यार से 'तेजरान' नाम दिया है. महीनों से सगाई की अटकलें चल रही थी. कई बार ब्रेकअप की खबरें भी आईं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया. अब इस प्रपोज की खबर सुनकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जता रहे हैं. हर कोई तेजरान की आधिकारिक सगाई और शादी की तारीख का इंतजार कर रहा है.

अगला लेख