32 गेंदों में सिर्फ 20 रन! KKR के खिलाफ Tilak Varma के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 14 साल बाद हुआ ऐसा
मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में सफर पहले ही खत्म हो चुका है, लेकिन केकेआर के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाए और 14 साल पुराना अनचाहा IPL रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. केकेआर ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को 147 रन पर रोक दिया.
Tilak Varma Unwanted Record: IPL 2026 से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस से फैंस को उम्मीद थी कि टीम बिना दबाव के आक्रामक क्रिकेट खेलेगी, लेकिन ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. मुंबई का कोई भी बल्लेबाज 35 रन का आंकड़ा नहीं छू सका और टीम 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. रयान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि नमन धीर खाता भी नहीं खोल सके. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने कुछ बड़े शॉट लगाने की कोशिश जरूर की, लेकिन दोनों 15-15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
तिलक के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
लगातार विकेट गिरने के बाद उम्मीदें तिलक वर्मा पर टिक गईं. इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे तिलक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में वह पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए. उन्होंने 32 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट महज 62.50 रहा। इसी के साथ तिलक वर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
आईपीएल इतिहास में 14 साल बाद ऐसा हुआ जब किसी बल्लेबाज ने 30 या उससे ज्यादा गेंद खेलने के बाद इतना खराब स्ट्राइक रेट दर्ज किया हो. इससे पहले 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के माइकल हसी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 गेंदों में 19 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 59.37 था. अब तिलक वर्मा इस अनचाहे रिकॉर्ड की सूची में शामिल हो गए हैं.
13 मैचों में तिलक ने बनाए 356 रन
हालांकि, इस एक खराब पारी से पहले तिलक का सीजन शानदार रहा है. उन्होंने इस सीजन 13 मैचों में 356 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी लगभग 149 का रहा है, लेकिन केकेआर के खिलाफ वह शुरुआत से ही लय में नहीं दिखे. कोलकाता के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया. सुनील नारायण, कैमरून ग्रीन और सौरभ दुबे ने लगातार दबाव बनाए रखा. ग्रीन ने रिकेल्टन को जल्दी आउट किया, जबकि सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े विकेट लेकर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया.
कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंद पर बनाए 32 रन
तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हुई, लेकिन रन गति लगातार धीमी रही। हार्दिक भी 26 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक को कार्तिक त्यागी ने आउट किया. अंत में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर मुंबई को किसी तरह सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. दीपक चाहर ने भी 10 रन का योगदान दिया.
सौरभ द्विवेदी ने चटकाए 3 विकेट
केकेआर की ओर से सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कार्तिक त्यागी ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया. सुनील नारायण ने एक बार फिर बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 1 विकेट लिया.




