Begin typing your search...

IPL 2026 में नहीं चल रहा सूर्या का बल्ला, RCB के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर हुए आउट; इस सीजन कैसा रहा है प्रदर्शन?

सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म IPL 2026 में जारी है. RCB के खिलाफ मुकाबले में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए. भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दो गेंदों पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजकर मुंबई को शुरुआती बड़ा झटका दिया.

Suryakumar Yadav Golden Duck vs RCB IPL 2026
X

Suryakumar Yadav Golden Duck vs RCB IPL 2026

Suryakumar Yadav Golden Duck vs RCB IPL 2026: Mumbai Indians की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म IPL 2026 में लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. रविवार को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में सूर्या पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेले गए इस मैच में RCB के अनुभवी तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिसमें हल्का मूवमेंट था. सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में चली गई, जहां खड़े Virat Kohli ने शानदार लो कैच पकड़कर सूर्यकुमार की पारी खत्म कर दी.



खास बात यह रही कि इससे ठीक एक गेंद पहले ही भुवनेश्वर ने Rohit Sharma को भी आउट किया था. रोहित विकेटकीपर Jitesh Sharma के हाथों कैच आउट हुए. इससे मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआती झटकों से दबाव में आ गई और टीम 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी. तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 57 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे.



सूर्यकुमार यादव के लिए कैसा रहा है यह सीजन?

सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने IPL 2026 में 11 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 144.44 का रहा है, लेकिन वह बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं.


पिछले सीजन में कैसा था सूर्या का फॉर्म?

पिछले सीजन में सूर्या मुंबई इंडियंस के सबसे सफल बल्लेबाज थे. उन्होंने 16 मैचों में 717 रन बनाकर टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई थी, लेकिन इस बार उनका बल्ला अब तक खामोश है.

किसने जीता टॉस?

मैच से पहले RCB के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि पिच अच्छी और हार्ड है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रहेगा. RCB लगातार दो हार के बाद इस मैच में उतरी थी. टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई थी. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 रन का लक्ष्य हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतरी थी. हालांकि, टीम अभी भी नौवें स्थान पर थी और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत बेहद जरूरी है.



टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि टीम पहले बल्लेबाजी को लेकर आत्मविश्वास में है. बड़े मैदान पर स्कोरबोर्ड पर रन बनाना दबाव पैदा कर सकता है, लेकिन मैच की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख