बहुत हुआ गार्डन, अब कुछ नया करते हैं! क्रिकेट के बाद अब एंटरटेनमेंट में धमाका करने जा रहे Rohit Sharma, Sony ने जारी किया टीजर
Rohit Sharma जल्द ही बड़े एंटरटेनमेंट अवतार में नजर आने वाले हैं. Sony Pictures Networks India ने एक हाई-इम्पैक्ट टीजर जारी किया है, जिसमें रोहित शर्मा इस साल के बड़े एंटरटेनमेंट डेब्यू की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं.
रोहित शर्मा का जल्द होगा एंटरनेटमेंट डेब्यू
Rohit Sharma Entertainment Debut Teaser: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अब क्रिकेट मैदान के बाहर भी बड़ा धमाका करने जा रहे हैं. Sony Pictures Networks India ने शुक्रवार को एक खास टीजर लॉन्च किया, जिसमें रोहित शर्मा इस साल के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट डेब्यू की तैयारी करते नजर आ रहे हैं.
यह टीजर फिलहाल सोशल मीडिया से लेकर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Sony ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में इस बड़े ऐलान का खुलासा किया जाएगा.
रोहित शर्मा ने कहा- जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा
टीजर में रोहित शर्मा से फैंस उनका फेवरेट 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा' डॉयलॉग बोलने को कहते हैं. इससे रोहित फ्रस्टेड हो जाते हैं. अंत में वे कहते हैं- दो लाइन क्या बोल दी, इतना वायरल हो गया... जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा. रोहित ने इस टीजर को कैप्शन दिया है- बहुत हुआ गार्डन... अब कुछ नया करते हैं.
रोहित शर्मा पहली बार Sony के साथ करेंगे काम
खास बात यह है कि रोहित शर्मा पहली बार Sony Entertainment Television और Sony LIV जैसे बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स पर एक नए अंदाज में दिखाई देंगे. नेटवर्क का मानना है कि रोहित शर्मा जैसे बड़े क्रिकेट आइकन को एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म से जोड़ना ब्रांड्स के लिए भी बड़ा मौका साबित होगा. इससे टीवी, OTT और सोशल मीडिया तीनों प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ बड़ी पहुंच और ऑडियंस एंगेजमेंट मिलेगी.
टीजर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग यह जानने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि आखिर रोहित शर्मा किस नए रोल में नजर आने वाले हैं. Sony ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी बाकी जानकारी जल्द ही Sony Entertainment Television और Sony LIV पर साझा की जाएगी.




