Begin typing your search...

SRH ने PBKS को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया टॉप, क्या IPL 2026 में प्लेऑफ का रास्ता 'होम ग्राउंड' से होकर गुजर रहा है?

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई है. हर टीम के लिए घरेलू मैदान यानी होम एडवांटेज सबसे बड़ा फैक्टर बन गया है. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज टीमों ने अपने घर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि निचले पायदान की टीमें अपने ही मैदान पर जूझती हुई दिखाई दी हैं.

SRH ने PBKS को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया टॉप, क्या IPL 2026 में प्लेऑफ का रास्ता होम ग्राउंड से होकर गुजर रहा है?
X
( Image Source:  IPL )

IPL 2026 Playoff Race Home Advantage Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है. 70 में से 48 मुकाबले पूरे हो चुके हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल अभी भी बेहद कड़ी है. पंजाब किंग्स को 33 रन से हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई हैं. वहीं, पंजाब और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मामूली बढ़त है, जबकि छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स उनसे सिर्फ 3 अंक पीछे है. ऐसे में हर टीम के लिए अब एक-एक मैच 'करो या मरो' जैसा हो गया है.

इस सीजन में एक ट्रेंड साफ नजर आया है-जो टीमें अपने होम ग्राउंड पर मजबूत रहीं, वही प्लेऑफ की रेस में आगे हैं. टॉप-6 टीमों ने अपने घर में बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि निचले पायदान की टीमें घर में ही लड़खड़ा गईं. Lucknow Super Giants ने अपने सभी 4 होम मैच गंवाए, Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals ने भी घर में बेहद खराब प्रदर्शन किया. Mumbai Indians की हालत भी अलग नहीं रही, जहां वे 6 में से सिर्फ 2 मैच ही जीत सके.

टॉप टीमों ने घर पर किया शानदार प्रदर्शन

इसके उलट, टॉप टीमों ने अपने होम ग्राउंड को किले की तरह इस्तेमाल किया. पंजाब ने 4 में से 3 मैच जीते और अभी भी 3 होम मैच बाकी हैं. RCB ने 5 में से 4 जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वहीं Sunrisers Hyderabad, Rajasthan Royals और Gujarat Titans भी अपने घरेलू प्रदर्शन के दम पर रेस में बने हुए हैं. हैदराबाद ने 6 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है.

क्या प्लेऑफ का रास्ता 'होम ग्राउंड' से होकर गुजर रहा है?

अब जब लीग अपने आखिरी चरण में है, एक बात बिल्कुल साफ है- IPL 2026 में प्लेऑफ का रास्ता 'होम ग्राउंड' से होकर ही गुजर रहा है. जिन टीमों ने घर में बाजी मारी, वही आगे बढ़ेंगी, और जो यहां चूकीं, उनका सफर यहीं खत्म हो सकता है.

SRH VS PBKS Match में क्या हुआ?

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. किशन ने 32 गेंद में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 55 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 43 गेंद में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा, अभिषेक शर्मा 35 और ट्रेविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए. नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे. PBKS की ओर से लॉर्की फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और विजय कुमार वैशाक ने 1-1 विकेट लिया.

236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी. कूपर कोनोली ने 59 गेंद में 8 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए. वहीं, प्रियांश आर्य ने 1, प्रभसिमरन सिंह ने 3, श्रेयस अय्यर ने 5, मार्कस स्टाइनिस ने 28, सूर्यांश शेडगे ने 25, शशांक सिंह ने 4 और मार्को यान्सन ने 19 रन बनाए. SRH की ओर से शिवांग कुमार और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट लिए.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख