पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय सिर्फ सत्ता परिवर्तन की चर्चा नहीं है, बल्कि बीजेपी नेता और नए मुख्यमंत्री बने Suvendu Adhikari के करीबियों की रहस्यमयी मौतें भी सुर्खियों में आ गई हैं. बीते 13 सालों में सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी माने जाने वाले चार लोगों की अलग-अलग परिस्थितियों में मौत हो चुकी है. इनमें उनके राजनीतिक सहयोगी, करीबी समर्थक और एक PSO (Personal Security Officer) भी शामिल बताए जा रहे हैं. इन मौतों को लेकर बंगाल की राजनीति में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. किसी की लाश सड़क किनारे मिली, तो किसी की बैरक में गोली लगने से मौत हो गई. हर घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हुईं, लेकिन कई मामलों में रहस्य पूरी तरह साफ नहीं हो सका. हाल ही में सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी Chandranath Rath की गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर इन पुराने मामलों को चर्चा में ला दिया.