क्या Babar Azam ने की Rohit Sharma की नकल? PSL 2026 जीतने पर जमकर किया जा रहा ट्रोल, यूजर्स बोले- Cheap Copy
Peshawar Zalmi के कप्तान Babar Azam को PSL 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इसकी वजह है उनका Rohit Sharma की स्टाइल में किया गया सेलिब्रेशन का वायरल वीडियो, जिसके बाद यूजर्स ने उन पर जमकर तंज कसा है.
Babar Azam PSL Viral Video : बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी ने हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है. यह पेशावर का दूसरा, जबकि कप्तान के रूप में बाबर की पहली ट्रॉफी है. हालांकि, उन्हें रोहित शर्मा की कॉपी करने को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
पेशावर जालमी ने पहला खिताब 2017 में जीता में जीता था. इसके बाद उन्हें तीन बार फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. अब जाकर 2026 में उन्होंने दोबारा पीएसएल ट्रॉफी को उठाया है.
बाबर आजम की क्यों हो रही है आलोचना?
दरअसल. बाबर आजम फाइनल मुकाबला जीतने के बाद खास अंदाज में ट्रॉफी लेने पहुंचे. लोगों ने इस अंदाज को रोहित शर्मा के टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के दौरान किए गए सेलिब्रेशन से जोड़ दिया. उनका कहना है कि बाबर ने रोहित की कॉपी की है.
एक यूजर ने कहा कि बाबर आज़म ने रोहित शर्मा के ट्रॉफी पोज़ की नकल करने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर बुरी तरह नाकाम रहे. वह रोहित जैसा बनने की कितनी ज़ोरदार कोशिश कर रहे हैं. क्या उनके पास अपना कुछ भी है? ऐसा लगता है कि वे भारतीयों की हर चीज़ की बस नकल ही करते हैं.
Sasti और Cheap Copy
एक यूजर ने लिखा- बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने रोहित शर्मा के मशहूर सेलिब्रेशन की नकल करने की कोशिश की, लेकिन बुरी तरह नाकाम रहे. ज़रा इफ्तिखार अहमद को तो देखो, भाई ने अपनी पूरी जान लगा दी, लेकिन बुरी तरह फेल हो गए. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- Sasti Copy. वहीं, दूसरे ने कहा- Cheap Copy.
PSZ vs HYDK Final Match का पूरा हाल
मैच की बात करें तो पेशावर जालमी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनके गेंदबाजों ने भी इस फैसले को सही साबित करने के में कोई कसर नहीं छोड़ी और हैदराबाद की पूरी टीम को 18 ओवर में 129 रन पर समेट दिया. कप्तान मार्नस लाबुशेन 20, माज सदाकत 11, सैम अयूब 54, उस्मान खान 8 , इरफान खान 1, ग्लेन मैक्सवेल 0, कुसल परेरा 1, हसन खान 12, हुनैन शाह 9 और अकीफ जावेद 5 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद अली 1 रन बनाकर नाबाद रहे.
आरोन हार्डी ने धारदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नाहिद राणा ने 2, मोहम्मद बासित और सुफियान मुकीम ने 1-1 विकेट हासिल किए.
आरोन हार्डी बने जीत के हीरो
आरोन हार्डी ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी अपना कमाल दिखाया. उन्होंने 39 गेंद में 9 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए. उनके अलावा, अब्दुल समद ने 48 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा, मोहम्मद हैरिस ने 6, कुसल मेंडिस ने 0 और माइकल ब्रेसवेल ने 4 रन बनाए. वहीं. बाबर आजम अपना खाता भी नहीं खोल पाए. हैदराबाद की ओर से मोहम्मद अली ने 3, जबकि अकीफ जावेद और हुनैन शाह ने 1-1 विकेट लिया.




