Begin typing your search...

'यह आपकी गलतफहमी है...' Virat Kohli से तुलना पर क्या बोले Babar Azam? वीडियो हो रहा वायरल

पीएसएल के दौरान एक पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर ये विराट कोहली के साथ उनकी तुलना को लेकर सवाल कर दिया. जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

babar azam
X

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर आजम

( Image Source:  X/ @Abdullahh_56, @JaikyYadav16 )

PSL 2026: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल 2026 खेला जा रहा है. जिसमें बाबर आजम पेशावर जालमी की कप्तानी कर रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि बाबर आजम की तुलना टीम इंडिया दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ की जाती है. सोशल मीडिया पर दोनों देशों के फैंस इस बात को लेकर आपस में लड़ते भी रहते हैं. लेकिन कोहली हर मामले में बाबर से कही ज्यादा आगे हैं.

टी20 से लेकर वनडे और टेस्ट तक में कोहली के रिकॉर्ड्स के आस-पास भी बाबर आजम नहीं है, वहीं अब पीएसएल के दौरान एक पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर ये विराट कोहली के साथ उनकी तुलना को लेकर सवाल कर दिया. जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विराट से तुलना पर क्या बोले बाबर?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने बाबर आजम से पूछा कि "विराट कोहली का खेलने का तरीका आपके जैसा ही है, लेकिन वो मैच को खत्म करते हैं, जिसकी कमी आपमें है. लोग उनकी तुलना आपसे करते हैं, इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं?" इस पर जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि "ये सब बातें अपने तक ही सीमित रखें. तुलना बंद करें और आगे बढ़ें. यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच खत्म नहीं किए हैं."

सोशल पर वायरल वीडियो

बाबर आजम के इस वीडियो पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा "उन्होंने न सिर्फ मैच खत्म किए, बल्कि कई टूर्नामेंट भी समाप्त किए." दूसरे यूजर ने लिखा "वह सही कह रहा है. उसने कई मैच खत्म किए हैं, लेकिन विपक्षी टीम के लिए, पाकिस्तान के लिए नहीं."

हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन?

बीते दिन पीएसएल 2026 में पेशावर जालमी का सामना हैदराबाद किंग्समेन के साथ हुआ. इस मैच को बाबर आजम की पेशावर जालमी ने 4 विकेट से जीत लिया था. मैच में बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम ने 37 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके शामिल रहे.

पीएसएल
अगला लेख