लेबनान में मची चीख-पुकार, सीजफायर के बीच इजरायल मचा रहा तबाही; 5 खौफनाक वीडियो
इजरायल ने साफ कर दिया था कि वे लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमला जारी रखेंगे. अब सोशल मीडिया लेबनान में इजरायल की एयर स्ट्राइक में मची तबाही के वीडियो सामने आ रहे हैं. इजरायल की एयर स्ट्राइक में अब तक लेबनान में 254 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
लेबनान में मची तबाही
Israel Air Strike On Lebanon: मिडिल ईस्ट में जहां 8 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग को 2 हफ्तों के लिए रोकते हुए सीजफायर का एलान कर दिया था, तो वहीं इजरायल अभी भी लेबनान में तबाही मचा रहा है. दरअसल ईरान ने सीजफायर के लिए 10 शर्ते रखी थी, जिसमें से एक ये भी कि अब लेबनान में हमले रोके जाए. हालांकि ट्रंप द्वारा की गई सीजफायर की घोषणा से इजरायल के पीएम नेतन्याहू खुश नहीं थे और उन्होंने लेबनान को सीजफायर की शर्त से अलग रखा.
इजरायल ने साफ कर दिया था कि वे लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमला जारी रखेंगे. अब सोशल मीडिया लेबनान में इजरायल की एयर स्ट्राइक में मची तबाही के वीडियो सामने आ रहे हैं. इजरायल की एयर स्ट्राइक में अब तक लेबनान में 254 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
देखें लेबनान में तबाही के 5 वीडियो
1. लेबनान के अल मजरा कॉर्निश पर इजरायली हवाई हमलों में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई.
2. इजरायल के भीषण हवाई हमले में लेबनान के बेरूत में एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई.
3. इजरायल द्वारा लेबनान में हवाई हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम देने के बाद बेरूत में अफरा-तफरी मच गई, जिसमें उसने दावा किया कि दस मिनट में 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया.
4. दक्षिण लेबनान, बेरूत और बेका घाटी पर एक साथ हमले. यह नागरिक क्षेत्रों पर बड़े पैमाने पर बमबारी है.
5. लेबनान में एक नागरिक इमारत को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में एक छोटी ईसाई लड़की बाल-बाल मौत के मुंह से बची.




