6,6,6,6,6,4.6! Urvil Patel ने LSG के खिलाफ लगाई छक्कों की झड़ी, क्या टूट गया Yuvraj Singh का 'महारिकॉर्ड'?
CSK के Urvil Patel ने LSG के खिलाफ मैच में तूफानी बैटिंग करते हुए महज 13 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. इस दौरान उन्होंने लगातार पांच छक्के जड़े. पहले उन्होंने आवेश खान को आड़े हाथों लिया, फिर दिग्वेश सिंह राठी की जमकर धुनाई की.
उर्विल पटेल 13 गेंद में फिफ्टी जड़ने के बाद
Urvil Patel equals Yuvraj Singh Record: IPL 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने महज 13 गेंद में फिफ्टी जड़कर क्रिकेट जगत में हड़कंप मच दिया. एक समय पर वे 12 गेंद में फिफ्टी जड़ने के युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब आए गए थे, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का संयुक्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
उर्विल पटेल की विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने लगातार 5 छक्के जड़े. उन्होंने पांचवें ओवर में आवेश खान की अंतिम तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़े. इसके बाद दिग्वेश सिंह राठी के ओवर में उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका जड़ा.
उर्विल पटेल 6 ओवर यानी पावरप्ले के बाद 9 गेंद पर 42 रन बना चुके थे. लग रहा था कि आज युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूट जाएगा, क्योंकि उन्हें 2 गेंद पर 8 रन की जरूरत थी और जिस तरीके से वे बल्लेबाजी कर रहे थे, यह बिल्कुल आसान दिख रहा था... लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
उर्विल पटेल 23 गेंद में 65 रन बनाकर 10वें ओवर में शाहबाज अहमद की गेंद पर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके जड़े.
कौन हैं उर्विल पटेल?
- उर्विल पटेल गुजरात के उभरते हुए विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया 'सेंसेशन' माना जाता है, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं.
- उर्विल के नाम टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में त्रिपुरा के खिलाफ मात्र 28 गेंदों में शतक जड़ा था, जिसमें ऋषभ पंत (32 गेंद) का रिकॉर्ड टूट गया.
- उर्विल ने अपनी इस फॉर्म को जारी रखते हुए 2025-26 के सीजन में सर्विसेज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक बनाकर यह साबित किया कि वह एक लंबी रेस के घोड़े हैं.
- उर्विल आईपीएल में सबसे पहले गुजरात टाइटन्स (GT) का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला. IPL 2025 में उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने चोटिल वंश बेदी के स्थान पर ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया.
- उर्विल अपनी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी स्ट्राइक रेट अक्सर 200 के पार रहती है और वे मैदान के हर कोने में शॉट खेलने (360-डिग्री) की क्षमता रखते हैं. वह मूल रूप से गुजरात के मेहसाना जिले के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में भी गुजरात टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं.
IPL की सबसे तेज़ 50 रन (खेली गई गेंदों के हिसाब से)
- 13 - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 13 - उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, लखनऊ, 2026
- 14 - KL राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
- 14 - पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, पुणे, 2022
- 14 - रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025
CSK के लिए एक पारी में सबसे ज़्यादा SR (कम से कम 20 गेंदें खेली हों)
- 348 - 87(25) - सुरेश रैना बनाम PBKS, मुंबई WS, 2014 Q2
- 282.6 - 65(23) - उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
- 266.66 - 72*(27) - अंबाती रायडू बनाम MI, दिल्ली, 2021
- 255 - 51*(20) - MS धोनी बनाम MI, बेंगलुरु, 2012 एलिमिनेटर
- 247.82 - 57(23) - डेवाल्ड ब्रेविस बनाम GT, अहमदाबाद, 2025
IPL की एक पारी की पहली 10 गेंदों के बाद सबसे ज़्यादा स्कोर
- 42* - उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
- 41* - AB de Villiers बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
- 41* - यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 40* - अभिषेक शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2024
- 39* - रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, मुंबई WS, 2024
- 39* - प्रियांश आर्य बनाम CSK, चेन्नई, 2026
CSK के लिए 1-6 ओवर में सबसे ज़्यादा स्कोर
- 100/2 बनाम PBKS, मुंबई WS, 2014
- 97/1 बनाम LSG, चेन्नई, 2026
- 90/0 बनाम MI, मुंबई WS, 2015
- 79/0 बनाम LSG, चेन्नई, 2023
- 77/3 बनाम RCB, बेंगलुरु, 2026
लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रन का टारगेट
इससे पहले, लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जोश इंगलिश ने 33 गेंद में 6 छक्के और 10 चौके ज़ड़ते हुए 86 रन बनाए. वहीं, शाहबाज अहमद 25 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए.
इसके अलावा, मिचेल मार्श ने 10, निकोलस पूरन ने 1, कप्तान ऋषभ पंत ने 15, एडेन मार्करम ने 6, अक्षत रघुवंशी ने 18 और हिम्मत सिंह ने 17 रन बनाए. मोहम्मद शमी अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए, जबकि एक विकेट नूर अहमद को मिला.




