IPL 2026: Rashid Khan ने उड़ाया जडेजा का मजाक! मैच के बाद किया ऐसा सेलिब्रेशन, सोशल पर वीडियो वायरल
गुजरात की जीत के बाद राशिद खान ने पॉकेट सेलिब्रेशन करके राजस्थान और जडेजा के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. राशिद खान का ये वीडियो भी अब सोशल पर काफी वायरल हो रहा है.
Rashid Khan pocket celebration
IPL 2026: आईपीएल 2026 में बीते दिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में राजस्थान को 77 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में राजस्थान का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. हालांकि रवींद्र जडेजा न जरूर टीम की तरफ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी में थोड़ा दमखम दिखाया था. जडेजा ने इस मैच में जोस बटलर का विकेट लेने के बाद पॉकेट वाला सेलिब्रेशन किया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ.
वहीं गुजरात की जीत के बाद राशिद खान ने पॉकेट सेलिब्रेशन करके राजस्थान और जडेजा के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. राशिद खान का ये वीडियो भी अब सोशल पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.
राशिद की पॉकेट से निकली पर्ची में क्या?
राशिद खान के इस वीडियो को गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें राशिद पॉकेट से एक पर्ची निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पर्ची पर +2 लिखा था, यानी जीत के बाद 2 पॉइंट्स. गुजरात की शानदार जीत के बाद टीम का ड्रेसिंग रूम भी जश्न में डूबा नजर आया और राशिद का यह अंदाज टीम के उत्साह को और बढ़ाता दिखाई दिया.
कैसा रहा राशिद का प्रदर्शन?
इस मैच में राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. मैच में राशिद ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए राशिद को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है. अब इस सीजन राशिद के नाम 11 मैचों में 15 विकेट दर्ज हो गए हैं. शुरुआती कुछ मैच राशिद के लिए कुछ खास नहीं रहे थे लेकिन अब उनके फॉर्म ने गुजरात को और ज्यादा मजबूती दी है.
किस पायदान पर पहुंची गुजरात?
गुजरात टाइटंस की टीम अब कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है. पिछले कई मैचों से टीम लगातार जीत रही है. अभी तक इस सीजन शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम ने 7 मैचों में जीत हासिल की है वहीं 4 में हार का सामना किया है. 14 अंक के साथ अब गुजरात पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है.




