Begin typing your search...

कौन हैं एक्ट्रेस नव्या नायर? स्टेज पर Yuvraj Singh के साथ किया कुछ ऐसा, सोशल पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस नव्या नायर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं.

Navya Nair Malayalam Actress Yuvraj Singh Viral Video
X

Navya Nair Malayalam Actress Yuvraj Singh Viral Video

( Image Source:  X/ @JARA_Memer )

पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह को अक्सर अलग-अलग कार्यक्रमों में स्टेज पर देखा जाता है और उनके वीडियो सामने आते रहते हैं. युवराज जहां भी जाते हैं माहौल बना देते हैं. सोशल मीडिया पर भी युवराज काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं अब केरल में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री नव्या नायर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अचानक चर्चा का केंद्र बन गए. मंच पर हुई एक घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया और देखते ही देखते इसका वीडियो वायरल हो गया.

क्यों वायरल हो रहा वीडियो?

कार्यक्रम में जश्न का माहौल था. रंग-बिरंगे कंफेटी और रोशनी के बीच मेहमानों का स्वागत किया जा रहा था. इसी दौरान एक कंफेटी का टुकड़ा युवराज सिंह के कंधे पर आकर गिर गया. युवराज इससे पूरी तरह अनजान थे और मंच से लोगों का अभिवादन कर रहे थे. तभी नव्या नायर ने बेहद सहज अंदाज में आगे बढ़कर उनके कंधे से कंफेटी हटा दिया.

यह पल कुछ सेकंड का था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे शालीनता और संवेदनशीलता की मिसाल बताया. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

कौन हैं नव्या नायर?

नव्या नायर का असली नाम धन्या वीणा है. वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं. उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम किया है, लेकिन तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है.

नव्या दो बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान जीत चुकी हैं. उन्होंने कई सफल फिल्मों में दमदार अभिनय किया है, जिनमें नंदनम, मजथुल्लिकिलुक्कम, कुंजिकूनन, कल्याणरमन, वेल्लीथिरा, अम्माकिलिक्कुडु और ग्रामोफोन जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं.

पिछले साल क्यों लगा था जुर्माना?

नव्या नायर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भी खबरों में रही थीं. मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके पास चमेली की माला पाए जाने के बाद अधिकारियों ने उन पर जुर्माना लगाया था. दरअसल, वह विक्टोरिया के मलयाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओणम समारोह में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया गई थीं.

जांच के दौरान 15 सेंटीमीटर लंबी चमेली की माला देश में लाने पर उन पर 1,980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 1.14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इस मामले में अपनी गलती स्वीकार करते हुए नव्या नायर ने कहा था, "मैंने जो किया वह कानून के खिलाफ था. यह अनजाने में हुई गलती थी. हालांकि, अज्ञानता कोई बहाना नहीं है."

अगला लेख