Begin typing your search...

घड़ी, स्नीकर्स और डायमंड पेंडेंट... Suryakumar Yadav ने बताए फैशन सीक्रेट्स, ऐसे दिखते हैं सिंपल लुक में भी क्लासी

Suryakumar Yadav सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, अपने स्टाइलिश अंदाज से भी फैंस का ध्यान खींचते हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि स्नीकर्स, घड़ी और हल्की एक्सेसरीज कैसे किसी भी सिंपल लुक को क्लासी बना सकती हैं.

suryakumar yadav
X

सूर्याकुमार यादव ने बताए फैशन सीक्रेट्स

( Image Source:  instagram-@surya_14kumar )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 1 May 2026 4:52 PM IST

क्रिकेट के मैदान पर अपने 360 डिग्री शॉट्स से धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव अब अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं. SKY का मानना है कि फैशन का मतलब सिर्फ महंगे कपड़े पहनना नहीं, बल्कि सिंपल चीजों को भी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करना है. यही वजह है कि वह अक्सर स्नीकर्स, जॉगर्स और टी-शर्ट जैसे कंफर्टेबल आउटफिट में नजर आते हैं, लेकिन उनका लुक फिर भी बेहद क्लासी लगता है.

हाल ही में HT Shop Now को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने अपने फैशन सीक्रेट्स शेयर किए. उन्होंने बताया कि एक अच्छी घड़ी, स्टाइलिश सनग्लासेस या हल्का-सा डायमंड पेंडेंट पूरे लुक को खास बना सकता है. SKY का कहना है कि फैशन में ज्यादा दिखावा नहीं, बल्कि बैलेंस और पर्सनैलिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है.

सिंपल आउटफिट में भी दिखते हैं खास

सूर्यकुमार यादव का कहना है कि उन्हें ऐसा फैशन पसंद है, जो कंफर्टेबल होने के साथ उनकी पर्सनैलिटी को भी दिखाए. वह ज्यादा चमक-दमक वाले कपड़ों की जगह सिंपल और क्लासी चीजें पहनना पसंद करते हैं. अच्छा स्टाइल सिर्फ ट्रेंड फॉलो करने से नहीं आता, बल्कि ऐसे कपड़े और एक्सेसरीज चुनने से आता है जो लंबे समय तक अच्छे लगें. SKY ने बताया कि मैदान के बाहर वह ज्यादातर स्नीकर्स, फिटेड डेनिम, जॉगर्स और टी-शर्ट या हूडी पहनना पसंद करते हैं. उनका मानना है कि सिंपल कपड़ों को भी सही तरीके से स्टाइल किया जाए तो वह बेहद अट्रैक्टिव लग सकते हैं. वह अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए घड़ी, सनग्लासेस या हल्की-सी एक्सेसरी जोड़ना पसंद करते हैं.

ट्रैवल के दौरान ये चीजें हमेशा रहती हैं साथ

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ट्रैवलिंग के दौरान वह हमेशा कुछ खास चीजें अपने साथ रखते हैं. इसमें स्नीकर्स और सनग्लासेस उनकी पहली पसंद हैं. उनका कहना है कि सही जूते किसी भी लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं. इसके अलावा वह ऐसे एक्सेसरीज भी रखते हैं जो अलग-अलग आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाएं.

घड़ी और डायमंड पेंडेंट हैं फेवरेट

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह घर से बाहर निकलते समय अक्सर घड़ी पहनना नहीं भूलते. इसके अलावा उन्हें सनग्लासेस भी काफी पसंद हैं. हाल के दिनों में वह एक सिंपल डायमंड पेंडेंट और चेन पहन रहे हैं, जिसे वह बेहद खास मानते हैं.

अगला लेख