8 लाख के इयररिंग्स, रेड ड्रेस और कातिलाना अंदाज, Kiara Advani ने फिल्म स्क्रीनिंग पर लूट ली पूरी महफिल
कियारा आडवाणी फिल्म स्क्रीनिंग में रेड ड्रेस पहनकर पहुंचीं, उनका ग्लैमरस अंदाज इतना शानदार था कि कैमरों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को करीब 8 लाख रुपये के इयररिंग्स, सॉफ्ट मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया.
कियारा आडवाणी ने पहने 8 लाख के इयररिंग्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में The Devil Wears Prada 2 फिल्म स्क्रीनिंग इवेंट में कियारा रेड कलर की स्टनिंग ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जहां उनका लुक देखते ही लोगों की नजरें उन पर टिक गईं. सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, खुले वेवी हेयर और कॉन्फिडेंट स्टाइल ने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल टच दिया.
कियारा के इस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी लग्जरी ज्वेलरी को लेकर हो रही है. एक्ट्रेस ने करीब 8 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले खूबसूरत इयररिंग्स पहने थे, जिसने उनके रेड हॉट लुक में और चार चांद लगा दिए. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस एलिगेंट और कातिलाना अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
रेड ड्रेस में दिखा बेहद क्लासी अंदाज
इस इवेंट में कियारा ने मॉस्को बेस्ड फैशन लेबल Say No More की रेड ड्रेस पहनी थी. पफ डिटेलिंग वाली यह ड्रेस उन्हें बेहद स्टनिंग लुक दे रही थी. आउटफिट की फिटिंग और सिल्हूट ने उनके पूरे लुक को रेड कार्पेट पर अलग पहचान दी. इस खूबसूरत रेड ड्रेस की कीमत करीब 45 हजार रुपये के आसपास है. ड्रेस का बोल्ड लेकिन एलिगेंट डिजाइन कियारा की पर्सनैलिटी पर पूरी तरह सूट करता नजर आया.
रेड ड्रेस के साथ पहनें 8 लाख के इयररिंग्स
कियारा ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए Renu Oberoi Luxury Jewellery की शानदार ज्वेलरी कैरी की. उन्होंने Helios Drop Earrings के साथ स्टाइलिश हैंड कफ्स पहने, जिसने उनके पूरे लुक में लग्जरी टच जोड़ दिया. इन ईयररिंग्स की कीमत करीब ₹8.20 लाख बताई जा रही है. मिनिमल लेकिन हाई-एंड ज्वेलरी ने उनके रेड ड्रेस लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया.
सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने खींचा ध्यान
कियारा का मेकअप काफी सॉफ्ट और फ्लॉलेस नजर आया. उन्होंने ग्लोइंग बेस, न्यूड टोन लिपस्टिक और हल्के स्मोकी आई मेकअप के साथ अपने लुक को बेहद एलिगेंट रखा. उनका मेकअप ऐसा था, जो ड्रेस की बोल्डनेस को बैलेंस करता दिखाई दिया. यही वजह रही कि उनका पूरा लुक ओवर नहीं लगा, बल्कि बेहद ग्रेसफुल नजर आया.
हेयरस्टाइल ने दिया परफेक्ट फिनिश
एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ ओपन रखा था. सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल उनके फेस कट पर काफी सूट कर रहा था. सिंपल लेकिन स्टाइलिश हेयर लुक ने उनकी पूरी पर्सनैलिटी में हॉलीवुड रेड कार्पेट जैसी फील जोड़ दी. कियारा ने अपने आउटफिट के साथ Mango के मेटैलिक हील सैंडल्स पहने थे. इन सैंडल्स की कीमत करीब ₹4,990 बताई जा रही है. फुटवेयर ने उनके पूरे लुक को मॉडर्न और ट्रेंडी फिनिश दिया.




