Begin typing your search...

IPL मैच में Sakshi Dhoni ने पहनी 3 करोड़ की Richard Mille लग्जरी वॉच, जानें घड़ी के फीचर्स

IPL मैच के दौरान Sakshi Dhoni का लग्जरी स्टाइल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. उन्होंने इस बार लगभग 3 करोड़ रुपये की बेहद एक्सक्लूसिव Richard Mille घड़ी पहनी, जिसने फैशन और क्रिकेट दोनों की दुनिया में चर्चा बढ़ा दी.

Sakshi Dhoni
X

IPL मैच में Sakshi Dhoni ने पहनी 3 करोड़ की वॉच

( Image Source:  x-@bdrijalab )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 1:50 PM IST

IPL मैच के दौरान इस बार फिर से ग्लैमर और लग्जरी का तड़का देखने को मिला, जब साक्षी धोनी अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं. चर्चा तब और तेज हो गई जब उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपये की बेहद एक्सक्लूसिव Richard Mille लग्जरी वॉच पहनी हुई दिखाई दी, जिसने फैंस और फैशन वर्ल्ड दोनों का ध्यान खींच लिया.

यह घड़ी सिर्फ अपनी कीमत के लिए नहीं, बल्कि अपने हाई-परफॉर्मेंस डिजाइन और एडवांस्ड इंजीनियरिंग के लिए भी जानी जाती है. Richard Mille की यह प्रीमियम टाइमपीस स्पोर्टी लुक के साथ अल्ट्रा-लाइट टेक्नोलॉजी और शॉक रेजिस्टेंस जैसी खासियतों के कारण लग्जरी वॉच सेगमेंट में एक अलग पहचान रखती है.

साक्षी धोनी ने पहनी Richard Mille की लग्जरी वॉच

मैच के दौरान साक्षी धोनी क्रीम रंग के फ्लोरल प्रिंट सूट में नजर आईं. साक्षी ने Richard Mille RM 67-02 ‘Wayde van Niekerk’ घड़ी पहनी थी. यह दुनिया की बेहद प्रीमियम और लिमिटेड एडिशन घड़ियों में गिनी जाती है.

3.1 करोड़ है घड़ी की कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार इस Richard Mille वॉच की कीमत करीब 3.1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. भारतीय कीमत में यह एक लग्जरी कार या आलीशान घर जितनी महंगी मानी जाती है. यह घड़ी खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो एक्सक्लूसिव और हाई-एंड कलेक्शन पसंद करते हैं.

इस वॉच के डिजाइन में क्या है खास?

  • इस घड़ी का डिजाइन काफी यूनिक और स्पोर्टी लुक वाला है. इसका रंग पीला और हरा है, जो दक्षिण अफ्रीका के झंडे से प्रेरित बताया जाता है.
  • वॉच का केस बेहद हल्के लेकिन मजबूत मटेरियल Quartz TPT से तैयार किया गया है. यह मटेरियल झटकों को आसानी से सह सकता है और देखने में भी काफी अलग टेक्सचर देता है.
  • घड़ी का डायल और बॉडी हाथों से बेहद बारीकी के साथ फिनिश की गई है. इसमें पॉलिशिंग, खास कटिंग और हाई-प्रिसीजन इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सिर्फ घड़ी नहीं बल्कि लग्जरी आर्ट पीस जैसी नजर आती है.

स्ट्रैप भी है बेहद अलग

इस घड़ी में सामान्य क्लैस्प या बकल की जगह इलास्टिक स्ट्रैप दिया गया है. यह स्ट्रैप हाथ में आसानी से फिट हो जाता है और पहनने में काफी आरामदायक माना जाता है.

किसके लिए बनाई गई है ये घड़ी

Richard Mille RM 67-02 को दक्षिण अफ्रीका के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और 400 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर Wayde van Niekerk के साथ मिलकर डिजाइन किया गया था. यह घड़ी खासतौर पर खिलाड़ियों और एक्टिव लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए बनाई गई है. इसका वजन बेहद हल्का रखा गया है ताकि इसे लंबे समय तक आसानी से पहना जा सके.

अगला लेख