पतले होंठों से हैं परेशान? बिना ट्रीटमेंट के लिप्स को ऐसे बनाएं मोटा, नहीं पड़ेगी लिप फिलर्स की जरूरत
आजकल मोटे और प्लंप लिप्स लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे. हालांकि, इसके लिए ट्रीटमेंट यानी लिप फिलर्स करवाने पड़ते हैं, लेकिन आप दालचीनी और शहद के हैक से आसानी से प्लंपी लिप्स पा सकती हैं.
आजकल फुल और प्लंप लिप्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. सोशल मीडिया और ब्यूटी इंडस्ट्री में मोटे होंठों को अट्रैक्टिव लुक का हिस्सा माना जाता है, यही वजह है कि कई लोग लिप फिलर्स जैसे महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेने लगे हैं. हालांकि हर किसी के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवाना आसान नहीं होता है.
अगर आपके होंठ पतले हैं और आप उन्हें नेचुरली थोड़ा ज्यादा भरा हुआ दिखाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू हैक्स और सही लिप केयर काफी मदद कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इन तरीकों के लिए पार्लर या इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती और इन्हें आसानी से घर पर किया जा सकता है.
होंठों को एक्सफोलिएट करें
होंठों पर जमी डेड स्किन उन्हें रूखा और पतला दिखा सकती है. ऐसे में हल्का स्क्रब करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और होंठ थोड़े प्लंप नजर आने लगते हैं.
- एक चम्मच चीनी में थोड़ा शहद मिलाएं
- इसे हल्के हाथों से 1-2 मिनट होंठों पर रगड़ें
- फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें
- हफ्ते में 2 बार ऐसा करना काफी है.
दालचीनी और शहद का हैक
दालचीनी में ऐसे गुण होते हैं जो थोड़ी देर के लिए होंठों में हल्की सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे वे मोटे दिखाई देते हैं.
- चुटकीभर दालचीनी पाउडर लें.
- उसमें थोड़ा शहद मिलाएं.
- 5 मिनट होंठों पर लगाकर रखें.
- अगर जलन ज्यादा हो तो तुरंत साफ कर लें.
मेकअप से कैसे पाएं फुल लिप्स?
अगर आप बिना ट्रीटमेंट तुरंत मोटे होंठों का लुक चाहती हैं, तो मेकअप काफी मदद कर सकता है. इसके लिए सही लिप लाइनिंग है बेहद जरूरी है.
- लिप लाइनर को होंठों की नेचुरल लाइन से थोड़ा बाहर लगाएं.
- बीच में हल्का ग्लॉस लगाएं
- न्यूड और हल्के शेड्स का इस्तेमाल करें
- इससे होंठ बड़े और उभरे हुए दिखते हैं.
क्या ये हैक्स काम आते हैं?
लिप फिलर्स तुरंत बदलाव जरूर देते हैं, लेकिन इनमें खर्च और साइड इफेक्ट्स का खतरा भी हो सकता है. वहीं घरेलू उपाय धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, लेकिन ये ज्यादा सुरक्षित और नेचुरल माने जाते हैं. मोटे और अट्रैक्टिव होंठ पाने के लिए हमेशा महंगे ट्रीटमेंट करवाना जरूरी नहीं होता. सही देखभाल, घरेलू हैक्स और कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स की मदद से भी होंठों को नेचुरली प्लंप और खूबसूरत बनाया जा सकता है.




