Begin typing your search...

क्या लू से बचा सकती है प्याज, गर्मी की चपेट में आने से बचने के लिए क्या-क्या करें?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक वीडियो के बाद जेब में प्याज रखने वाला घरेलू उपाय फिर चर्चा में आ गया है. माना जाता है कि प्याज शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकती है, लेकिन लू से बचने के लिए पानी, सही खानपान और धूप से बचाव सबसे जरूरी उपाय हैं.

क्या लू से बचा सकती है प्याज, गर्मी की चपेट में आने से बचने के लिए क्या-क्या करें?
X

क्या लू से बचा सकती है प्याज

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 27 April 2026 3:42 PM IST

देशभर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. वहीं, बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक इवेंट में मंत्री ने बताया कि वह गर्मी से बचने के लिए जेब में प्याज रखते हैं और उन्होंने लोगों के सामने अपनी जेब से प्याज निकालकर भी दिखाया.

भारत के कई हिस्सों में लंबे समय से माना जाता रहा है कि प्याज शरीर को ठंडक देने में मदद करती है और गर्मी के असर को कम कर सकती है. चलिए जानते हैं क्या प्याज रखने से लू से बचा जा सकता है. साथ ही हीटवेव से बचने क्या उपाय क्या है.

क्या लू से बचा सकती है प्याज?

भारत के कई हिस्सों में लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि गर्मियों में प्याज शरीर को ठंडक देने में मदद करती है. गांवों और छोटे शहरों में लोग धूप में निकलते समय जेब में प्याज रखने या कच्ची प्याज खाने की सलाह देते हैं. प्याज में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि इसे गर्मी में फायदेमंद माना जाता है.

क्या वैज्ञानिक रूप से यह तरीका सही है?

अब तक ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करे कि केवल जेब में प्याज रखने से लू पूरी तरह रुक सकती है. हालांकि कच्ची प्याज खाने से शरीर को कुछ हद तक ठंडक मिल सकती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पानी अच्छी मात्रा में होता है.

लू से बचने के लिए क्या करें?

1. शरीर को हाइड्रेट रखें

दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस जैसे पेय शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते.

2. तेज धूप से बचें

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. जरूरत हो तो सिर ढककर और हल्के रंग के कपड़े पहनकर निकलें.

3. खानपान का रखें ध्यान

गर्मियों में भारी और तला-भुना खाना कम खाएं. खीरा, तरबूज, खरबूजा और प्याज जैसी ठंडी तासीर वाली चीजें डाइट में शामिल करें.

4. लक्षणों को नजरअंदाज न करें

अगर चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या तेज बुखार महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. ये हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं.

हेल्‍थ
अगला लेख