राघव चड्ढा के राजनीतिक समीकरणों से बाहर होने के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है. वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया है कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुर्सी पर संकट गहरा सकता है. दिल्ली, पंजाब, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीतिक पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी लगातार राजनीतिक समीकरण बदलने में जुटी हुई है, जिससे विपक्षी दलों पर दबाव बढ़ता दिख रहा है.