4 हजार की ड्रेस के साथ Khushi Kapoor ने कैरी किया 4,65,000 लाख का बैग, Dior के Bag में ऐसा क्या खास
हाल ही में जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर बांद्रा में स्पॉट हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ 4,65,000 लाख का Dior बैग कैरी किया था, जो एक्सक्लूसिव कलेक्शन है.
Khushi Kapoor ने कैरी किया 4,65,000 लाख का बैग
फैशन की दुनिया में स्टार किड्स का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है, और इस बार सुर्खियों में खुशी कपूर हैं. हाल ही में उन्हें एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया, जहां उनका स्टाइलिश और मॉडर्न आउटफिट हर किसी का ध्यान खींच रहा था. खास बात यह रही कि उनका लुक न सिर्फ ग्लैमरस था बल्कि काफी क्लासी और मिनिमल भी नजर आया.
लेकिन उनका लुक तब खास बन गया जब उनके हाथ में दिखा एक लग्ज़री ब्रांड का बेहद महंगा बैग. जहां खुशी कपूर ने महज 4 हजार ड्रेस की पहनी, वहीं उन्होंने इसके साथ Dior का बैग कैरी किया, जिसकी कीमत चार लाख से ज्यादा है.
खुशी कपूर की ब्लैक मिनी ड्रेस
इस मौके पर खुशी कपूर ने ब्लैक ऑफ-शोल्डर मिनी ड्रेस पहनी थी, जो उनके फिगर और पर्सनैलिटी को बेहद ग्रेसफुल तरीके से हाईलाइट कर रही थी. यह ड्रेस ब्रांड Oh Polly की 'Stasia Mini Dress' है, जिसकी कीमत लगभग $50 (करीब ₹4,200) बताई जाती है. ड्रेस का फिटेड डिजाइन और ऑफ-शोल्डर नेकलाइन उन्हें एक मॉडर्न और कॉन्फिडेंट लुक दे रहा था, जो नाइट आउट के लिए एक परफेक्ट चॉइस मानी जा सकती है.
ड्रेस के साथ कैरी किया 4,65,000 लाख का बैग
खुशी के लुक का सबसे प्रीमियम हिस्सा उनका बैग रहा. उन्होंने Dior का “Small Lady D-Joy Bag” कैरी किया था, जिसकी कीमत लगभग ₹4,65,000 है. यह बैग उनके पूरे आउटफिट को एक हाई-एंड फिनिश दे रहा था. इसके साथ ही उन्होंने ज्वेलरी में Van Cleef & Arpels का Vintage Alhambra Pendant पहना, जो उनकी लुक में एक क्लासिक और टाइमलेस एलिगेंस जोड़ रहा था. फुटवियर की बात करें तो उन्होंने Zara के हील्ड म्यूल सैंडल्स कैरी किए थे, हालांकि यह मॉडल अब सोल्ड आउट बताया जा रहा है.
बैग क्यों है खास?
खास बात यह है कि यह बैग अपने डिजाइन, ब्रांड वैल्यू और एक्सक्लूसिव कलेक्शन के कारण फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है. आप इस बैग को आसानी से कैरी कर सकते हैं. इसका डिजाइन काफी यूनीक है.
मेकअप और हेयरस्टाइल
खुशी कपूर का मेकअप काफी सॉफ्ट और नैचुरल रखा गया था. उन्होंने ग्लोइंग स्किन बेस, हल्का ब्लश और न्यूड लिपस्टिक के साथ एक फ्रेश और यंग लुक क्रिएट किया. उनकी आइब्रोस को स्लीक और डिफाइंड रखा गया, जिससे फेस को स्ट्रक्चर मिला. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को स्लीक मिडिल पार्टिंग में बांधा हुआ था, जो उनके पूरे आउटफिट को एक मिनिमल और एलीगेंट टच दे रहा था.




