मां की विरासत संभालेंगी Khushi Kapoor! 'मॉम 2' में निभाएंगी लीड रोल, नोएडा फिल्म सिटी में शुरू हुई शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार, खुशी कपूर 'मॉम 2' में लीड रोल निभाने जा रही हैं. फिल्म की शूटिंग नोएडा स्थित नई इंटरनेशनल फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है.
Mom 2: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अब अपनी मां की आखिरी फिल्म 'मॉम' के सीक्वल यानी 'मॉम 2' में लीड रोल निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. NDTV की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह खबर बॉलीवुड में काफी चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि यह फिल्म न सिर्फ एक रोमांचक कहानी का अगला हिस्सा है, बल्कि खुशी के लिए भी एक बहुत बड़ा और इमोशनल प्रोजेक्ट है. मूल फिल्म 'मॉम' साल 2017 में आई थी, जिसे रवि उदयवार ने निर्देशित किया था.
यह एक दमदार बदला लेने वाली थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें श्रीदेवी ने देवकी नाम की एक मां का किरदार निभाया था. कहानी इस मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सौतेली बेटी पर हुए क्रूर हमले के बाद न्याय के लिए लड़ती है. श्रीदेवी ki एक्टिंग दमदार थी कि उन्हें मरणोपरांत नेशनल फिल्म अवार्ड से बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला. यह फिल्म श्रीदेवी की आखिरी रिलीज हुई फिल्म थी, जिसके बाद उनकी असामयिक मौत हो गई थी.
'मॉम 2' कास्ट
अब 'मॉम 2' का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं. गिरीश ने मूल फिल्म की कहानी लिखने में भी मदद की थी, इसलिए इस सीक्वल में कहानी की एक जैसी शैली और गहराई बनी रहने की उम्मीद है. फिल्म में जिस्सू सेंगुप्ता, करिश्मा तन्ना जैसे अच्छे कलाकार भी काम कर रहे हैं, साथ ही कुछ अन्य टैलेंटेड एक्टर भी शामिल हैं. वहीं 'मॉम' में पाकिस्तानी कलाकार सजल अली और अदनान सिद्की नजर आए थे. जिनकी एक्टिंग को भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
शुरू हो गई शूटिंग
इस फिल्म के निर्माता खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर हैं, जो मूल 'मॉम' के भी सह-निर्माता थे. इसके अलावा अक्षय पुरी भी इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं. एक खास बात यह है कि 'मॉम 2' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनी नई इंटरनेशनल फिल्म सिटी में शुरू हो गई है. यह फिल्म सिटी में शूट होने वाली पहली पूरी फीचर फिल्म है, जो इस जगह के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है.




