Begin typing your search...

Tom Holland से गुपचुप शादी पर Zendaya का रिएक्शन, फैंस अभी भी हैं कंफ्यूज

ज़ेंडाया और टॉम हॉलैंड की सीक्रेट शादी की अफवाहें तब तेज हो गईं जब उनके स्टाइलिस्ट ने रेड कार्पेट पर बड़ा बयान दे दिया. हालांकि परिवार और कपल ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

zendaya tom holland secret wedding rumours law roach statement
X
( Image Source:  Instagram: zendaya )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 3 March 2026 11:27 AM IST

हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और प्यारे जोड़ों में से एक हैं ज़ेंडाया (Zendya) और टॉम हॉलैंड (Tom Holland). ये दोनों स्पाइडर-मैन फिल्मों में साथ काम करके मिले थे और धीरे-धीरे उनका रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया. 2021 में उन्होंने अपनी लव स्टोरी की पुष्टि की थी, लेकिन हमेशा से ही अपने निजी जीवन को बहुत प्राइवेट रखा है. वे कभी ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें नहीं शेयर करते और न ही ज्यादा इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं.

हाल ही में, 1 मार्च 2026 को एक्टर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने एक बड़ा बयान दे दिया, जिससे इंटरनेट पर हंगामा मच गया. जब उनसे ज़ेंडाया की शादी की तैयारियों और वेडिंग लुक के बारे में पूछा गया, तो लॉ ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'शादी तो हो चुकी है, तुम लोग मिस कर गए! ये सच है.' उनका ये कहना सुनकर रिपोर्टर हैरान रह गए, और ये खबर तेजी से वायरल हो गई. कई लोगों ने सोचा कि क्या सच में ज़ेंडाया और टॉम ने चुपके से शादी कर ली है?.

ज़ेंडाया की मां का रिएक्शन

इसके एक दिन बाद, यानी 2 मार्च को, ज़ेंडाया की मां क्लेयर स्टोर्मर ने भी इस अफवाह पर रिएक्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लॉ रोच के उस इंटरव्यू का वीडियो दोबारा शेयर किया और लिखा, 'वाह, हंसी...साथ में हंसते हुए इमोजी भी लगाए. उनकी ये पोस्ट देखकर लगता है कि वो इस बात पर काफी एंटरटेन हो रही हैं, लेकिन उन्होंने साफ-साफ कुछ नहीं कहा कि शादी हुई है या नहीं. असल में ये अफवाहें कुछ समय से चल रही थीं. दिसंबर 2024 में टॉम ने ज़ेंडाया को प्रपोज किया था और जनवरी 2025 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ज़ेंडाया ने अपनी उंगली में एक खूबसूरत 5.02 कैरेट का डायमंड रिंग पहना था, जिसे जेसिका मैककॉर्मैक ने डिजाइन किया था.

दोनों की सगाई

ये रिंग देखकर सबको पता चल गया था कि वो सगाई हो चुकी है. लेकिन शादी की बात तब से चल रही है. फरवरी 2026 में ज़ेंडाया को एक गोल्ड रिंग पहने देखा गया था, जो उनकी सगाई वाली बड़ी डायमंड रिंग की जगह थी. इससे लोगों को शक हुआ कि शायद शादी हो गई और ये उनकी वेडिंग रिंग है. साथ ही, कुछ AI से बनी फेक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें दोनों शादी के कपड़ों में दिख रहे थे, लेकिन वो असली नहीं थीं. टॉम और ज़ेंडाया दोनों ही बहुत प्राइवेट लोग हैं.

रिश्ते को रखते है प्राइवेट

टॉम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद है और वे इसे पब्लिक में ज्यादा नहीं लाना चाहते. लॉ रोच ने पहले भी कहा था कि जब शादी होगी, तो वो बहुत छोटी और प्राइवेट होगी – सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले होंगे, जैसे टिमोथी चालमेट, बेला थॉर्न, हंटर शेफर और टॉम के दोस्त जैकब बैटलन. कोई बड़ी सेलिब्रिटी वेडिंग या मैगजीन में फोटोशूट नहीं होगा. अभी तक ज़ेंडाया और टॉम ने खुद इस बात की कोई पुष्टि या खंडन नहीं किया है कि शादी सच में हो चुकी है या नहीं. लेकिन इस खबर ने फैंस को बहुत एक्साइटेड कर दिया है.

अगला लेख