भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है, जो 8 मार्च तक चलेगा. इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है. इन ग्रुपों में से टॉप-2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिसमें से 4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी. भारत को ग्रुप 'ए' में पाकिस्तान, यूएसए, नामिबिया और स्कॉटलैंड की टीमों के साथ रखा गया है.