Begin typing your search...

क्या SKY से आगे देखेंगे गंभीर, मिशन 2028 के लिए उठाया जाएगा रोहित शर्मा जैसा कदम?

T20 World Cup 2026 जीतने के बावजूद Suryakumar Yadav का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. अब सवाल उठ रहा है कि 2028 मिशन के लिए टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर क्या कप्तानी में बदलाव पर विचार करेंगे या सूर्या पर ही भरोसा बनाए रखेंगे.

suryakumar yadav photo with t20 world cup trophy
X

T20 World Cup 2026 Trophy के साथ सूर्यकुमार यादव

( Image Source:  BCCI )

Suryakumar Yadav form in T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली हो, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म जरूर चिंता का विषय रहा है. पूरे टूर्नामेंट में यूएसए के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़ दें तो सूर्या धीमी स्ट्राइक रेट और फॉर्म से जूझते हुए नजर आए. सूर्या का 'मिस्टर 360 डिग्री' वाला प्रदर्शन टूर्नामेंट में नहीं दिखाई दिया. इससे उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

सवाल यह है क्या गौतम गंभीर 2028 तक कोच बने रहेंगे... अगर हां तो क्या वे सूर्या के साथ ही टाइटल डिफेंड करने जाएंगे या फिर किसी नए खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा. टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. काफी हद तक सूर्या का भविष्य आईपीएल तय करेगा. वर्ल्ड कप से पहले सूर्या का एक बयान काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था- मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं, आउट ऑफ रन हूं.

रोहित शर्मा तो नहीं बनेंगे सूर्यकुमार यादव?

रोहित शर्मा ने जब 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी उठाई तो शायद ही किसी को अंदाजा हुआ होगा कि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया जाएगा... लेकिन हुआ बिल्कुल ऐसा ही... न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंप दी गई. ऐसे में सूर्या के साथ भी तो कहीं ऐसा नहीं होगा, यह फिलहाल भविष्य के गर्भ मं है.

क्या प्लेइंग 11 में सूर्या को मिलेगी जगह?

सूर्यकुमार यादव का जिस तरह से फॉर्म रहा है, उसे देखकर उनका प्लेइंग 11 में जगह बनाना आने वाले कुछ महीनों में मुश्किल होगा. वे कप्तान होने की वजह से टीम में बरकरार हैं. ऐसा हो सकता है कि उन्हें कुछ मैचों में और मौका दिया जाए और देखा जाए कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं. अगर सूर्या फॉर्म में आ गए तो उनकी जगह को कोई खतरा नहीं है और अगर नहीं आए तो गिल और यशस्वी उनकी जगह लेने के लिए मौके के इंतजार में हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा सूर्या का प्रदर्शन?

जिस टीम ने फाइनल में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. उसी मैच में टीम का कप्तान बिना खाता खोले आउट हो जाए तो यह कितनी शर्मनाक बात है. सूर्या के साथ भी ऐसा ही हुआ. अगर वे कुछ ओवर तक क्रीज पर रहते थे तो टीम का स्कोर 300 के और करीब पहुंच सकता था. एक समय तो जेम्स नीशम के एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाकर टीम मुश्किल में फंस गई तो. अगर शिवम दुबे ने नीशम के अंतिम ओवर में 24 रन न बटोरे हुए होते तो टीम का 250 रन तक पहुंचना मुश्किल था.

T20 World Cup 2026 में किस टीम के खिलाफ SKY ने कितने रन बनाए?

  • 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ सूर्या ने 49 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. उन्हें इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया
  • 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ SKY ने 13 गेंद में 12 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का शामिल रहा.
  • 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या ने 29 गेंद में 3 चौकों की मदद से 32 रन बनाए.
  • 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 34 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे.
  • 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ SKY ने 22 गेंद में 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए.
  • 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्या ने 13 गेंद में 33 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे.
  • 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल है.
  • 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ SKY ने 6 गेंद में 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए.
  • 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए.

इस तरह, कुल टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 9 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने कुल 242 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से महज 1 फिफ्टी ही आ सकी. सूर्या से इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि, इसके बावजूद भारत ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारत तीन बार टूर्नामेंट जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख