मिशन T20 World Cup पूरा, अब 2027 पर Gautam Gambhir की नजर; बताया कब और कैसे तैयार होगा ब्लूप्रिंट
गौतम गंभीर ने कहा कि आईपीएल के बाद टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी. उन्होंने बताया कि भारत के पास करीब 25–30 वनडे मैच होंगे, जिनमें टीम सही कॉम्बिनेशन तलाशेगी. दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर रणनीति बनाई जाएगी.
गौतम गंभीर ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Gautam Gambhir on 2027 ODI World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया की रणनीति पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) खत्म होते ही भारत इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर देगा.
गंभीर के मुताबिक, भारत बहुत ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलता है. इसलिए जो भी मौके मिलेंगे, उनका सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा. उन्होंने बताया कि आईपीएल के बाद भारत लगभग 25 से 30 वनडे मैच खेलेगा और इन्हीं मैचों के दौरान टीम अपने सही संयोजन की तलाश करेगी.
गौतम गंभीर ने 2027 ODI World Cup पर क्या कहा?
- गौतम गंभीर ने कहा कि 2027 वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका समेत कुछ अफ्रीकी देशों में होगी और वहां की परिस्थितियां काफी अलग और चुनौतीपूर्ण होती हैं. तेज पिच, उछाल और अलग मौसम की वजह से खिलाड़ियों का चयन भी उसी हिसाब से करना होगा.
- भारतीय कोच ने साफ कहा कि टीम मैनेजमेंट जल्द से जल्द योजना बनाना चाहता है ताकि सही खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन तैयार किया जा सके. इसके लिए सेलेक्टर्स, कोच और कप्तान एक साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे.
- गंभीर को उम्मीद है कि आईपीएल खत्म होते ही टीम के पास 2027 वर्ल्ड कप के लिए एक साफ ब्लूप्रिंट तैयार होगा, जिससे आने वाले वनडे मैचों में उसी योजना के अनुसार टीम को तैयार किया जा सके.
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता टी-20 वर्ल्ड कप
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत ने अहमदाबाद में खेले गए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में महज 159 रन पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.




