Begin typing your search...

जितना बड़ा रिस्क, उतना बड़ा नतीजा- T20 World Cup जीतने के बाद गुरु Gambhir ने और क्या कहा?

वर्ल्ड कप जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर ने इंडिया टूडे से बातचीत में अपनी भावनाएँ शेयर की और टीम इंडिया को लेकर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं. उन्होंने टीम के प्रदर्शन, खिलाड़ियों की मेहनत और आने वाले टूर्नामेंट की तैयारी पर खुलकर बातचीत की.

जितना बड़ा रिस्क, उतना बड़ा नतीजा- T20 World Cup जीतने के बाद गुरु Gambhir ने और क्या कहा?
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 9 March 2026 4:15 PM IST

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर ने इंडिया टूडे से बातचीत में अपनी भावनाएँ शेयर की और टीम इंडिया को लेकर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं. उन्होंने टीम के प्रदर्शन, खिलाड़ियों की मेहनत और आने वाले टूर्नामेंट की तैयारी पर खुलकर बातचीत की.

संजू को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर?

गौतम गंभीर ने कहा कि 'जितना बड़ा रिस्क होगा, नतीजा उतना ही बड़ा होगा.' उन्होंने आगे बताया कि सभी खिलाड़ी हमेशा फार्म में नहीं रहते, लेकिन टीम के हर सदस्य ने अपने प्रदर्शन से भरोसा बनाए रखा. उन्होंने संजू की शानदार बल्लेबाजी को खास तौर पर सराहा और कहा कि उन्हें हर खिलाड़ी पर पूरा भरोसा था.

विश्व चैंपियन बनने के बाद गंभीर ने कोच के रोल पर भी बात की और कहा कि 'कोच कभी मैच नहीं जीतता, जो खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं वही मैच जीतते हैं.' उन्होंने यह भी बताया कि बड़े खिलाड़ियों के रिटायर होने के बावजूद टीम ने एक लंबा और चुनौतीपूर्ण टास्क पूरा किया.

टीम की मेहनत और एकजुटता की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि “हर खिलाड़ी ने टीम को ऊपर रखा और टीम ने शानदार कोशिश की.” 27 में वर्ल्ड कप की तैयारी पर उन्होंने कहा कि “अभी थोड़ा समय है, जब तक IPL खत्म होगा तब तक हमारी तैयारी पूरी हो जाएगी.”

भारत ने 96 रन से न्यूजीलैंड को हराया

बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. भारत को 96 रन से बड़ी जीत मिली. जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया. बुमराह ने 4 विकेट लिए, जबकि सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली. सैमसन ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन फिफ्टी जड़ी. उनके अलावा, मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी तूफानी अर्धशतक जड़ा.

टी-20 वर्ल्‍ड कप
अगला लेख