Begin typing your search...
न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टूट गए थे संजू, फिर क्रिकेट के भगवान सचिन ने ऐसे पलटी बाज़ी; सैमसन ने भारत को बना दिया चैंपियन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन ने कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह ने उन्हें काफी मदद की।
संजू सैमसन ने सचिन तेंदुलकर को दिया अपने बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय
( Image Source:
BCCI/ANI )
India won T20 World Cup Trophy 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड के टीम 19 ओवर में महज 159 रन पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. सैमसन ने इस मुकाबले में 46 गेंद में 89 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. मैच के बाद उन्होंने इसका श्रेय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दिया.
संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद क्या कहा?
- Sanju Samson के लिए ICC Men's T20 World Cup 2026 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि सपनों के सच होने की कहानी बन गया. शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. पुरस्कार मिलने के बाद सैमसन ने कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश और आभारी हूं. इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं और भावनाएं भी बयान नहीं कर पा रहा हूं.”
- सैमसन ने बताया कि इस उपलब्धि की शुरुआत असल में एक-दो साल पहले ही हो गई थी. जब वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी. वह लगातार अपने प्रदर्शन की कल्पना करते रहे और उसी दिशा में मेहनत करते रहे.
- उन्होंने यह भी बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज के बाद वह काफी निराश हो गए थे और उन्हें लगा था कि उनके सपने टूट गए हैं, लेकिन उसी समय उन्होंने खुद से सवाल किया कि आगे क्या किया जाए.
- सैमसन के मुताबिक, शायद भगवान ने उनके लिए कुछ अलग ही योजना बना रखी थी और उन्होंने अपने सपने को सच करने की हिम्मत नहीं छोड़ी. आखिरकार मेहनत का फल उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला.
- उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें सलाह दी और उनका हौसला बढ़ाया. खास तौर पर उन्होंने क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar का जिक्र किया.
- सैमसन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह सचिन तेंदुलकर के संपर्क में थे और उनसे कई लंबी बातचीत हुई. उनके मुताबिक, इतने महान खिलाड़ी से मार्गदर्शन मिलना किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत बड़ी बात होती है.
- जब उनसे पूछा गया कि आगे वह क्या हासिल करना चाहते हैं, तो सैमसन ने कहा कि फिलहाल यह उपलब्धि ही उनके लिए बहुत बड़ी है. वह अभी इस पल का आनंद लेना चाहते हैं और कुछ दिनों बाद आगे की योजनाओं के बारे में सोचेंगे.




