‘पॉकेट डायनेमो’ का जलवा! पाकिस्तान में छाए ‘आउट ऑफ सिलेबस’ साढ़े 5 फीट के ईशान किशन, हाइट-GF और नेटवर्थ सर्च कर रहे लोग
शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का मारने वाले ईशान किशन पाकिस्तान में जमकर ट्रेंड कर रहे हैं. उनकी हाइट, फैमिली, गर्लफ्रेंड और नेटवर्थ के बारे में सर्च कर रहे हैं.
Ishan Kishan Height Trends in Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन की विस्फोटक पारी का रहा, जिन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन ठोक दिए. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के आगे पाकिस्तानी गेंदबाज बेबस नजर आए और मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में चला गया. यह जीत टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीतों में शामिल हो गई.
ईशान की इस पारी का असर सरहद पार भी दिखा. पाकिस्तान में गूगल पर उनके नाम से जुड़े सवाल ट्रेंड करने लगे. लोग उनकी हाइट, उम्र, गर्लफ्रेंड, परिवार और नेट वर्थ तक सर्च करने लगे. सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ हुई और कई पाकिस्तानी यूजर्स ने माना कि छोटी कद काठी के बावजूद उन्होंने अकेले मैच पलट दिया.
करीब डेढ़ साल टीम से बाहर रहने के बाद ईशान ने जोरदार वापसी की है. मुश्किल दौर में उन्होंने गीता पढ़कर खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया.. बचपन से क्रिकेट के दीवाने रहे ईशान ने स्कूल तक छोड़ दिया था. अब उनकी यह पारी उन्हें भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी स्टार बना चुकी है.
ईशान किशन से जुड़े सवाल और उनके जवाब
1- ईशन किशन की हाइट कितनी है?
ईशान किशन की हाइट 5 फीट 6 इंच यानी 168 सेमी है.
2- ईशन किशन कितने साल के हैं?
ईशान किशन 27 साल के हैं. उनका जन्म 18 जुलाई 1998 को हुआ.
3- ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है?
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया हैं, जो एक मॉडल हैं. दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं.
4- ईशान किशन की नेटवर्थ कितनी है?
ईशान किशन की कुल संपत्ति लगभग 75 करोड़ रुपये है. उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. वे स्केचर्स जैसे कई बड़े ब्रांड का चेहरा हैं.
5- ईशान किशन की फैमिली में कौन-कौन हैं?
ईशन किशन की फैमिली मूल रूप से बिहार के औरंगाबाबद जिले की रहने वाली है, लेकिन अब वे पटना में रहते हैं. उनके पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे है, जो पेश से बिल्डर हैं. वहीं, माता का नाम सुचित्रा सिंह है. उनके बड़े भाई का नाम राज किशन है, जो खुद भी क्रिकेटर रह चुके हैं. उनके दादा अनुराग पांडे ने अदिति संग उनके रिश्ते को कन्फर्म किया है.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हाइट कितनी है?
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की हाइट सबसे ज्यादा है. वे 6 फीट 6 इंच यानी 1.98 मीटर लंबे हैं. इसके अलावा, नसीम शाह 5 फीद 10 इंच, बाबर आजम 6 फीट, सलमान अली आगा 5 फीट 10 इंच, फखर जमान 5 फीट 11 इंच, शादाब खान 5 फीट 10 इंच, सैम अयूब 5 फट 8 इंच और अबरार अहमद 5 फीट 9 इंच है.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की औसत हाइट कितनी है?
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की औसत हाइट 5 फीट 9 इंच से 6 फीट के बीच है.
पाकिस्तान में ईशान किशन को लेकर कौन-कौन से कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं?
1. पर्सनल इनफार्मेंशन (Top Search Keywords)
गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, पाकिस्तान में लोग ईशान की निजी जिंदगी के बारे में काफी सर्च कर रहे हैं.
- Ishan Kishan Height (ईशान किशन की हाइट): पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर यूजर्स 'सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी' जैसे कमेंट्स के साथ उनकी लंबाई सर्च कर रहे हैं.
- Ishan Kishan Girlfriend/Wife (ईशान किशन की गर्लफ्रेंड): उनकी निजी जिंदगी और अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी सर्चिंग हो रही है.
- Ishan Kishan Religion (ईशान किशन का धर्म): ईशान किशन के पारिवारिक बैकग्राउंड और धर्म को लेकर भी कीवर्ड ट्रेंड में हैं.
- Ishan Kishan Net Worth: पाकिस्तानी फैंस किशन की कुल संपत्ति और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानने के इच्छुक हैं.
2. प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स (Match Performance Keywords)
- Ishan Kishan 77 vs Pakistan: यह कीवर्ड उनकी हालिया पारी के वीडियो और हाइलाइट्स के लिए ट्रेंड कर रहा है।
- Ishan Kishan vs Shaheen Afridi: मैच के दूसरे ही ओवर में शाहीन को लगाए गए छक्के की चर्चा के कारण यह मुकाबला सोशल मीडिया पर वायरल है.
- Out of Syllabus: पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर उन्हें 'आउट ऑफ सिलेबस' बल्लेबाज कहा जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय बाद टीम में लौटे और अचानक बड़ा प्रभाव डाला.
3. सोशल मीडिया मीम्स और चर्चा
- Pocket Dynamo: किशन की छोटी कद-काठी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए यह शब्द पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा है.
- Bhagavad Gita: किशन की वापसी और मानसिक मजबूती के पीछे 'श्रीमद्भगवद्गीता' के महत्व की खबरों के कारण यह विषय भी चर्चा में है.
- Mohsin Naqvi: ईशान की पारी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ की आलोचना के साथ भी ईशान का नाम जोड़ा जा रहा है.
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन ICC T20 रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिसे लेकर भी पाकिस्तान के खेल जगत में काफी चर्चा हो रही है.





