Begin typing your search...

अफरीदी-बाबर और शादाब को बाहर करो, भारत ने हराया तो पूर्व खिलाड़ी का फूटा गुस्सा; कहा-पाकिस्तान क्रिकेट का 'सबसे बुरा दौर'

T20 World Cup में भारत से मिली 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने इसे पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे बुरा दौर बताया.

Mohammad Yousuf reaction on ind vs pak match
X

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के मोहम्मद यूसुफ

( Image Source:  X/ICC/@yousaf1788 )

Mohammad Yousuf on India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत के हाथों मिली 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने इस हार को पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का 'सबसे काला दौर' बता दिया. उनका कहना है कि टीम में बड़े बदलाव की जरूरत है, नहीं तो हालात और खराब होंगे.

कोलंबो में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए ईशान किशन ने शानदार 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसने मैच का रुख तय कर दिया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई और भारत सुपर-8 में पहुंच गया.

पाकिस्तान की हार के बाद क्या बोले मोहम्मद यूसुफ?

भारत से मिली हार के बाद मोहम्मद यूसुफ ने खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाए और सिर्फ कमजोर टीमों के खिलाफ जीत से संतुष्ट न रहा जाए. उन्होंने तेज गेंदबाज Shaheen Afridi, कप्तान Babar Azam और ऑलराउंडर Shadab Khan पर भी सवाल उठाए.

यूसुफ ने यह भी कहा कि जब तक पाकिस्तान क्रिकेट से राजनीति और निजी हित खत्म नहीं होंगे, तब तक टीम पुराने गौरव तक नहीं पहुंच सकती. उनके मुताबिक, गलत फैसले लेने वाले लोगों को टीम और बोर्ड दोनों से हटाना जरूरी है.

कैसा रहा भारत-पाक मैच?

भारत-पाक मैच की बात करें तो पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 13 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी. हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके देकर मैच लगभग वहीं खत्म कर दिया. बाद में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

उस्मान खान ने 44 रन बनाकर थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. इस हार के बाद पाकिस्तान में टीम और बोर्ड दोनों की जमकर आलोचना हो रही है.

क्रिकेट न्‍यूजटी-20 वर्ल्‍ड कपपाकिस्तान
अगला लेख