Begin typing your search...

भारत-पाक मैच में महफिल लूटने वाली 'मिस्ट्री गर्ल' कौन? खुद को बताती हैं कोहली और सूर्या की फैन, तस्वीरें देखेंगे तो खो बैठेंगे होश

भारत-पाक मैच से पहले एक 'मिस्ट्री गर्ल' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. वे पिछले मैच में स्टेडियम में दिखी थीं. उन्होंने खुद को कोहली और सूर्या की फैन बताया है.

photo of viral girl aira rawat
X

भारत-पाक मैच से पहले वायरल हुईं ऐरा रावत

( Image Source:  instagram.com/aira_rawat_ )

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match Mistry Girl: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. ईशान किशन ने शानदार तूफानी फिफ्टी जड़ी. हालांकि, उससे पहले सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया. यह चर्चा किसी खिलाड़ी की फॉर्म या टीम कॉम्बिनेशन की नहीं, बल्कि स्टैंड्स में नजर आने वाली एक वायरल ‘मिस्ट्री गर्ल’ की है, जिनका नाम ऐरा रावत (Aira Rawat) है.

पिछले हफ्ते भारत-यूएसए मैच के दौरान कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में नीले टॉप और सफेद स्कर्ट में नजर आई ऐरा की तस्वीरें कैमरे में कैद होते ही इंटरनेट पर छा गई थीं. मैच खत्म होते-होते उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स हजारों से बढ़कर लाखों में पहुंच गए. बताया जा रहा है कि वे एक डिजिटल क्रिएटर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं और अक्सर बड़े क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं.

ऐरा रावत किसकी फैन हैं?

ऐरा खुद को भारतीय टीम की बड़ी सपोर्टर बताती हैं. खासतौर पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के प्रति उनकी दीवानगी सोशल मीडिया पोस्ट्स में साफ नजर आती है. उनके स्टेडियम सेल्फी और मैच-डे लुक्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद फैंस उन्हें टीम इंडिया के लिए ‘लकी चार्म’ तक कहने लगे हैं.

क्या ऐरा रावत स्टैंड्स में दिखाई देंगी?

भारत-पाक मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या ऐरा रावत आज स्टैंड्स में दिखाई देंगी? भारतीय फैंस मजाक में कह रहे थे कि अगर कैमरा फिर उन पर गया तो मैच का रुख भी भारत की ओर ही रहेगा. वहीं पाकिस्तानी यूजर्स भी इस ट्रेंड पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुल मिलाकर, मैच से पहले ही सोशल मीडिया पर रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया था.

मैच का क्या रहा हाल?

बता दें कि भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. ईशान किशन को उनकी शानदार 77 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

वायरलक्रिकेट न्‍यूजटी-20 वर्ल्‍ड कप
अगला लेख