Begin typing your search...

टीम इंडिया अहमदाबाद में क्या आज दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? निगाहें अभिषेक शर्मा पर- जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

नीदरलैंड्स भले ही सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका हो, लेकिन भारत के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेलने को वह बड़े मौके की तरह देख रहा है. वहीं, भारत अगले दौर की तैयारी और परिस्थितियों को समझने के लिए इस मैच को अहम मान रहा है.

photo of abhishek sharma
X

अभिषेक शर्मा 

T20 World Cup 2026 India vs Netherlands Match Preview: टीम इंडिया आज टी-20 वर्ल्ड कप के अंतिम लीग मैच में अहमदाबाद में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. इस मैच में अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें टिकी होंगी. अभिषेक ने अब तक 2 मैच खेले हैं, लेकिन दोनों में वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. ऐसे में आज के मैच में उन पर खास निगाहें टिकी होंगी.

भारत पहले ही यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब सुपर-8 में टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगी.

पिछले 6 मैचों में 4 बार 0 पर आउट हो चुके हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा पिछले 6 मैचों में चार बार 0 पर आउट हो चुके हैं. उन्होंने बीमारी की वजह से नामीबिया के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेला था. अभिषेक टी-20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं. अगर अभिषेक आज फॉर्म में आ जाते हैं तो भारत को ट्रॉफी उठाने से कोई टीम नहीं रोक सकती.

अभिषेक शर्मा

क्या दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी टीम इंडिया?

दक्षिण अफ्रीका ने अहमदाबाद में कनाडा के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए हैं. यह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का हाईएस्ट स्कोर है. ऐसे में सवाल है कि क्या टीम इंडिया आज दक्षिण अफ्रीका का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

नीदलैंड्स क्या सुपर-8 में पहुंचेगी?

नीदरलैंड्स की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मैच नहीं जीत पाना और USA से मिली हार ने उनकी राह मुश्किल बना दी है. फिर भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेलने का मौका है.

नीदरलैंड्स की टीम ने मुकाबले से पहले क्या कहा?

नीदरलैंड्स की टीम का कहना है कि इतने बड़े दर्शक वर्ग के सामने खेलना उनके लिए चुनौती भी है और सीखने का अवसर भी... टीम चाहती है कि स्टेडियम पूरी तरह भरा हो, ताकि उन्हें बड़े मैचों का अनुभव मिल सके. एसोसिएट देशों में मजबूत मानी जाने वाली यह टीम लंबे समय से वर्ल्ड कप खेलती रही है और बड़े-बड़े देशों को चौंकाने की क्षमता भी रखती है.

क्या भारत प्लेइंग 11 में बदलाव करेगा?

दूसरी ओर भारत पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुका है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने या मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने का विकल्प है. हालांकि कोचिंग स्टाफ चाहता है कि मुख्य खिलाड़ी ही खेलें, ताकि इसी मैदान की परिस्थितियों से पूरी तरह तालमेल बैठाया जा सके, क्योंकि आगे बड़े मुकाबले भी यहीं हो सकते हैं.

कैसी रहेगी पिच?

पिच की बात करें तो अहमदाबाद का मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रहा है. यहां औसतन बड़ा स्कोर बन रहा है और गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों को काफी मार पड़ रही है. ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है. इस मैदान पर खेले गए तीन मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 192 रहा है. स्पिनरों के लिए गेंदबाजी करना इस पिच पर मुश्किल होना है.

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने क्या कहा?

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि भारत में भारत के खिलाफ खेलना उनके लिए बहुत बड़ा मौका है. इससे उनके देश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा. वहीं भारत के बैटिंग कोच ने साफ किया कि टीम हर मैच को गंभीरता से लेती है और यहां किसी तरह का प्रयोग करने की योजना नहीं है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11

माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीडे, कोलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, Zach Lion-Cachet, रोल्ड वान डर मर्व (Roelof van der Merwe), लोग वान बीक (Logan van Beek), आर्यन दत्त, Paul van Meekeren और फ्रेड क्लासेन.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख