T20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में खाता भी नहीं खोल पाए अभिषेक शर्मा, गौतम गंभीर समेत ये भारतीय खिलाड़ी भी 0 पर हुए हैं आउट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए डेब्यू करने उतरे विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा अपने पहले ही मैच में गोल्डन डक का शिकार हो गए. USA के खिलाफ मुकाबले में अली खान की गेंद पर कैच आउट होकर वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
शॉट खेलते अभिषेक शर्मा
T20 World Cup 2026 Abhishek Sharma India vs USA Match: टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर डेब्यू करना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के लिए यह मैच भुला देने वाला साबित होता है. ऐसा ही कुछ भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ हुआ. वे यूएसए के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
अभिषेक शर्मा को अली खान ने संजय कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराया. अभिषेक गोल्डन डक का शिकार हुए. जिस समय अभिषेक का विकेट गिरा, उस समय टीम का स्कोर 1.2 ओवर में 8 रन था.
T20 World Cup में पहले भी 0 पर आउट हो चुके हैं भारतीय बल्लेबाज
अभिषेक ही नहीं, इसके पहले भी कुछ भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए टी-20 वर्ल्ड कप का पहला ही मैच बेहद निराशाजनक रहा. टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए ये खिलाड़ी अपने डेब्यू मुकाबले की पहली ही पारी में 0 रन पर आउट हुए हैं. इस लिस्ट में गौतम गंभीर समेत बड़े नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने बाद में भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई.
T20 WC डेब्यू पारी में डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
- गौतम गंभीर
- आशीष नेहरा*
- शार्दुल ठाकुर
- दीपक हूडा
- अभिषेक शर्मा*
जिन खिलाड़ियों का नाम स्टार के साथ है, वे गोल्डन डक पर आउट हुए, यानी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए.
क्या कहता है ये आंकड़ा?
टी20 वर्ल्ड कप में दबाव इतना ज़्यादा होता है कि अनुभवी या प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शुरुआती मैच में लड़खड़ा सकते हैं. यही वजह है कि डेब्यू में डक होना किसी खिलाड़ी के करियर का पैमाना नहीं बनता. गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जिन्होंने बाद में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई.





