T20 World Cup 2026 में फिर नहीं खुला अभिषेक शर्मा का खाता, पिछले 6 मैचों में 4 बार 0 पर हुए आउट
T20 World Cup 2026 में अभी तक नहीं खुला अभिषेक शर्मा का खाता, यूएसए के खिलाफ भी वे 0 रन पर आउट हुए थे.
पाकिस्तान के खिलाफ निराश होकर पवेलियन लौटते अभिषेक शर्मा
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर फैंस को निराश किया है. वे पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. इससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है.
अभिषेक इससे पहले, यूएसए के खिलाफ भी बिना खाता खोले आउट हुए थे. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ वे बीमार होने की वजह से नहीं खेल पाए थे. अब पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें सलमान अली आगा ने कैच आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.
पिछले 6 टी-20 मैचों में कैसा रहा अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन?
- 0(1)
- 68*(20)
- 0(1)
- 30(16)
- 0(1)
- 0(4)
टॉस किसने जीता?
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अभिषेक शर्मा के अलावा कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. कुलदीप को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है.
T20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में डक पर आउट (फुल मेंबर टीम साइड्स)
- आशीष नेहरा
- इमरुल कायेस
- अभिषेक शर्मा
नेहरा और कायेस दोनों ने अपने वर्ल्ड कप करियर में एक भी रन नहीं बनाया. हालांकि, अभिषेक से उम्मीद है कि वे आगे टूर्नामेंट में भारत के लिए बड़ी पारी खेली.
भारत-पाकिस्तान में से किसका पलड़ा भारी?
अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को महज 1 मुकाबले में ही जीत मिली. वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल 16 टी-20 मुकाबलों में भारत को 13, जबकि पाकिस्तान को 3 मैचों में जीत मिली है.





