Begin typing your search...

IND Vs PAK: टॉस नहीं, परफॉर्मेंस तय करेगी जीत; पाक कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान, हैंडशेक करने के सवाल पर क्या बोले?

भारत-पाक टी-20 वर्ल्ड कप मैच से पहले पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि हाथ मिलाने का फैसला उनके हाथ में नहीं है, लेकिन मुकाबला खेल भावना से होना चाहिए.

photo of salman ali agha
X
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा
( Image Source:  ANI )

India vs Pakistan Match: ICC Men's T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैच से पहले या बाद में दोनों टीमों के बीच हाथ मिलेंगे या नहीं, यह उनके हाथ में नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि मुकाबला खेल भावना के साथ खेला जाए.

कोलंबो में रविवार को होने वाले इस मैच को लेकर पहले काफी अनिश्चितता थी, क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने शुरुआती दौर में बहिष्कार की बात कही थी. हालांकि बाद में यह फैसला वापस ले लिया गया और अब मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा.


कब से शुरू हुआ ‘नो हैंडशेक’ का सिलसिला?

पिछले साल पहलगाम हमले और भारत-पाक तनाव के बाद दोनों टीमों के बीच मैचों में ‘नो हैंडशेक’ का सिलसिला देखने को मिला था. एशिया कप 2025 और अन्य टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से मैच से पहले या बाद में हाथ नहीं मिलाया था. यही वजह है कि इस बार भी सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या पुरानी परंपरा लौटेगी या नहीं.


पाक कप्तान आगा ने क्या कहा?

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक कप्तान आगा ने साफ कहा कि वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि क्रिकेट सही भावना से खेला जाए. उन्होंने कहा कि टॉस जीतना या हारना मैच का नतीजा तय नहीं करता, असली फर्क मैदान पर प्रदर्शन से पड़ता है. उनके मुताबिक, जो टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी, वही जीतेगी.


भारत और पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी?

भारत और पाकिस्तान में भारत का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले में हुए हैं, जिसमें से भारत को 7 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 मुकाबला ही जीत पाई है.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख