Begin typing your search...

आप हनुमान जी के साथ थे? Ramayana से जुड़े सवाल करती है राहा, बेटी की वजह से की Ranbir Kapoor ने फिल्म

रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि बेटी राहा के जन्म के बाद उन्होंने ‘रामायण’ फिल्म करने का फैसला लिया. शूट के बाद घर जाकर वह राहा को कहानियां सुनाते थे, जिससे बच्ची में भी गहरी दिलचस्पी बन गई.

रामायण को लेकर सवाल करती है राहा
X
'रामायण' को लेकर सवाल करती है राहा
( Image Source:  Instagram: ranbir__kapoor82 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 4 April 2026 10:55 AM IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी बेटी राहा के 'रामायण' में दिलचस्पी के बारे में बताया. एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में कहा कि जब वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की शूटिंग करते थे, तो घर जाकर अपनी बेटी राहा (Raha) को रामायण की कहानियां सुनाते थे. सुनकर राहा उनसे पूछती, 'पापा, आज आपने हनुमान जी के साथ शूटिंग की थी? पापा आज सीता जी के साथ थे? आज आपने क्या शूट किया?. लॉस एंजिल्स में फिल्म के टीज़र लॉन्च के दौरान रणबीर ने बताया, 'मुझे यह भूमिका मिलने का समय बहुत खास था, क्योंकि उसी समय मैं पिता बना था. मेरी बेटी राहा अब साढ़े तीन साल की है. एक तरफ मैं राम की भूमिका निभा रहा था, दूसरी तरफ घर जाकर उसे 'रामायण' की कहानियां सुना रहा था.'

उन्होंने आगे कहा, 'साढ़े तीन साल की छोटी बच्ची को 'रामायण' की कहानी में इतना खोया हुआ देखना और एक्साइटमेंट से पूछना कि आज किसके साथ शूटिंग की, यह बहुत अच्छा लगता है. यह हमारे खून में है. हमारी संस्कृति हमारे अंदर बहुत गहरी है. हम चाहते हैं कि यह फिल्म दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करे.'

राहा की वजह से की फिल्म

एक दिलचस्प बात यह है कि राहा का पिता बनना ही रणबीर के 'रामायण' फिल्म करने का बड़ा कारण बना. चार साल पहले जब निर्देशक नितेश तिवारी ने उन्हें राम की भूमिका ऑफर की थी, तो रणबीर ने पहले मना कर दिया था. उन्होंने कहा था, 'मैं इसके लायक नहीं हूं, मैं इसे अच्छे से नहीं कर पाऊंगा.' लेकिन राहा के जन्म के बाद उनका डर खुशी और कृतज्ञता में बदल गया. रणबीर ने कहा, 'मुझे अपने जीवन में बदलाव की ज़रूरत थी. पहली बार पिता बनना और भगवान राम की भूमिका निभाना, दोनों ही मेरे जीवन का बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण मोड़ बन गए.'

खास मौके पर टीजर

2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रिलीज़ फिल्म का टीजर रिलीज किया गया. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के टीज़र में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है. यह एक बहुत बड़ा और यादगार पल है क्योंकि इस महाकाव्य को अब पूरी दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है. हालांकि, लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं. कुछ लोग खुश हैं तो कुछ अभी भी नाराज दिख रहे हैं.

फिल्म में मुख्य किरदार:

रणबीर कपूर - भगवान राम

साई पल्लवी - देवी सीता

यश - रावण

सनी देओल - हनुमान

रवि दुबे - लक्ष्मण

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म को दो पार्ट में रिलीज़ किया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज़ होगा. यह पूरी घटना दिखाती है कि रामायण जैसी पवित्र कहानी से जुड़ी फिल्म को लोग कितनी भावनाओं से देखते हैं. निर्माताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना है, न कि किसी को नाराज करना.

ranbir kapoorरामायण
अगला लेख