Begin typing your search...

Dhurandhar 2 की सुनामी के बीच Aditya Dhar का अगला धमाका! अश्वत्थामा, चंद्रगुप्त या स्पोर्ट्स ड्रामा?

'धुरंधर: द रिवेंज' की 900 करोड़ पार कमाई के बाद आदित्य धर की अगली फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. 'अश्वत्थामा', 'चंद्रगुप्त मौर्य' और 'स्पोर्ट्स ड्रामा' तीनों बड़े प्रोजेक्ट्स में से किसी एक पर बन सकती है उनकी अगली फिल्म.

Aditya Dhar Upcoming Movies
X
Aditya Dhar Upcoming Movies
( Image Source:  Instagram: adityadharfilms )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 4 April 2026 7:45 AM

नेशनल अवार्ड विनर निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता पा रही है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और कई अन्य दिग्गज कलाकारों वाली यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच काफी पसंद की जा रही है. लोग खास तौर पर इसकी मजबूत कहानी, शानदार प्रेजेंटेशन और रोमांचक एक्शन सीन्स की तारीफ कर रहे हैं.

बॉलीवुड के बड़े-बड़े नामों के अलावा साउथ सिनेमा के स्टार्स और निर्देशकों ने भी इस फिल्म की बहुत तारीफ की है. फिल्म की लगातार अच्छी कमाई को देखते हुए अब सबकी नजरें आदित्य धर की अगली फिल्म पर टिकी हुई हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में उनके अगले प्रोजेक्ट की जानकारी सामने आई है.

आदित्य धर की अगली फिल्म क्या हो सकती है?

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर अपनी अगली फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने से पहले कुछ समय लेना चाहते हैं. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि वे अपनी चौथी फिल्म के लिए कई बड़े विकल्पों पर गौर कर रहे हैं. उनकी चौथी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद आएगी. सूत्रों के अनुसार, आदित्य धर तीन मुख्य दिशाओं पर विचार कर रहे हैं:

  • द इम्मोर्टल अश्वत्थामा- एपिक मैथोलॉजिकल
  • चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ग्रैंड ऐतिहासिक फिल्म
  • एक बड़े लेवल का स्पोर्ट्स ड्रामा

इनमें से कोई एक उनका अगला प्रोजेक्ट बन सकता है, जब तक कि कोई नया और बेहतर आइडिया न आ जाए.

अश्वत्थामा प्रोजेक्ट पर खास बात

'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' आदित्य धर के दिल के बहुत करीब है. उन्होंने इस महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्म को पहले काफी समय तक विकसित किया था. लेकिन बजट बहुत ज्यादा होने के कारण यह प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रुक गया था. अब जब उनकी फिल्में हिट हो रही हैं और उनकी साख काफी मजबूत हो गई है, तो अगर सब कुछ ठीक रहा तो वे इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू कर सकते हैं.

चंद्रगुप्त मौर्य वाली फिल्म की संभावना

दूसरी ओर, खबर है कि आदित्य धर चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक ग्रैंड ऐतिहासिक फिल्म बनाने में भी दिलचस्पी रखते हैं. यह कहानी ड्रामा, राजनीति, युद्ध और एक्शन से भरी हुई है. जो बड़े पर्दे पर बहुत शानदार लग सकती है. वे इस प्रोजेक्ट को लेकर रणवीर सिंह से बातचीत भी कर चुके हैं.

स्पोर्ट्स ड्रामा की भी तैयारी

इसके अलावा, एक बड़े स्पोर्ट्स ड्रामा पर भी शुरुआती काम चल रहा है. हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह फिल्म भी आदित्य धर की ग्रैंड कहानी कहने की स्टाइल से मैच करेगी. फिलहाल आदित्य धर अपनी पिछली फिल्म पर लगभग तीन साल लगातार मेहनत करने के बाद कुछ समय आराम करना चाहते हैं. अभी कुछ भी पूरी तरह पक्का नहीं है, लेकिन एक बात तय है – उनकी अगली फिल्म पिछले प्रोजेक्ट्स से भी ज्यादा बड़े लेवल की और ज्यादा महत्वाकांक्षी होगी. इस बीच उनकी मौजूदा फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह जासूसी थ्रिलर फिल्म अपनी शानदार स्टार कास्ट और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर लगातार कमाई कर रही है. हाल ही में इसने 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 1000 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने वाली है.

bollywood
अगला लेख