जब NASA का Artemis II मिशन लॉन्च हुआ, तो दुनिया ने एक नया इतिहास बनते देखा. इस मिशन का सबसे बड़ा चेहरा हैं Christina Koch- जो Lunar Orbit तक पहुंचने वाली पहली महिला बनने जा रही हैं. Christina रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी मशहूर हैं, उन्होंने इससे पहले स्पेस में 328 दिन रहकर रिकॉर्ड बनाया था, इसके साथ ही उन्होंने अपनी सथी जेसिका मेयर के साथ मिलकर पहली ऑल वुमेन स्पेस वॉक को अंजाम दिया था.