Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: 21 घंटे की बातचीत फेल होने के बाद पाक उप प्रधानमंत्री Ishaq Dar का बयान, अमेरिका और ईरान से की खास अपील

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 12 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: 21 घंटे की बातचीत फेल होने के बाद पाक उप प्रधानमंत्री Ishaq Dar का बयान, अमेरिका और ईरान से की खास अपील
X
( Image Source:  X- @ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 12 April 2026 9:56 AM IST


Live Updates

  • 12 April 2026 9:54 AM

    21 घंटे की बातचीत फेल, उप प्रधानमंत्री ने की यूएस ईरान से खास अपील

    पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री Ishaq Dar ने अमेरिका-ईरान वार्ता पर बयान देते हुए कहा कि दोनों पक्षों के लिए यह जरूरी है कि वे युद्धविराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि दोनों देश सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, ताकि पूरे क्षेत्र और उससे बाहर स्थायी शांति और समृद्धि हासिल की जा सके."

    डार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और संपर्क को आसान बनाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा. उन्होंने दोनों पक्षों का आभार भी जताया कि उन्होंने युद्धविराम हासिल करने में पाकिस्तान की कोशिशों की सराहना की, और उम्मीद जताई कि दोनों देश सकारात्मक रुख बनाए रखेंगे ताकि स्थायी शांति का रास्ता निकल सके.

  • 12 April 2026 9:41 AM

    क्षेत्रीय देशों के साथ कूटनीतिक प्रयास रहेंगे जारी, ईरान का विदेश मंत्रालय

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baqaei ने कहा कि तेहरान, पाकिस्तान और क्षेत्र के अन्य मित्र देशों के बीच संपर्क और बातचीत आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के साथ बातचीत में कोई बड़ी सफलता न मिलने के बावजूद, क्षेत्रीय देशों के साथ कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी रहेंगे और संवाद का सिलसिला नहीं रुकेगा.

  • 12 April 2026 9:14 AM

    सभी पर सहमति लेकिन दो मुद्दों की वजह से नहीं हो पाया समझौता

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baqaei ने कहा कि बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई थी, लेकिन दो अहम मुद्दों पर मतभेद बने रहे, जिसके कारण अंतिम समझौता नहीं हो सका. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इन अनसुलझे मतभेदों की वजह से पूरी तरह से कोई समझौता नहीं हो पाया. इससे यह साफ होता है कि कुछ मामलों में प्रगति के बावजूद तेहरान और वॉशिंगटन के बीच अभी भी बड़ा अंतर बना हुआ है.

  • 12 April 2026 8:44 AM

    JD Vance इस्लामाबाद से हुए रवाना

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance ने ईरान के साथ बातचीत में समझौता न होने की पुष्टि करने के कुछ ही देर बाद रविवार को पाकिस्तान से रवाना हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस सुबह 7:08 बजे (0208 GMT) एयर फोर्स टू विमान में सवार हुए और इस्लामाबाद से रवाना होने से पहले सीढ़ियों के ऊपर से पाकिस्तानी अधिकारियों को हाथ हिलाकर विदा कहा.

  • 12 April 2026 8:13 AM

    इजराइली सेना ने लेबनान में कितनी साइट्ल को किया टारगेट?

    इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में लेबनान में हिजबु ल्लाह के 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है. सेना ने X पर बताया कि उसकी वायुसेना दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ढांचे पर हमले जारी रखेगी.

  • 12 April 2026 8:07 AM

    इस्लामाबाद में पीस टॉक, किन मुद्दों पर अमेरिका और ईरान पर मतभेद

    ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, तेहरान और वॉशिंगटन के बीच चल रही बातचीत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ईरान के परमाणु अधिकार जैसे बड़े मुद्दे विवाद के मुख्य कारण बनकर उभरे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं, जिससे बातचीत में सहमति बनना मुश्किल हो रहा है.

  • 12 April 2026 8:01 AM

    सड़कों पर उतरे इराइली

    सैकड़ों इजराइली नागरिक तेल अवीव में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे. उन्होंने युद्ध खत्म करने की मांग की और चेतावनी दी कि देश लगातार चलने वाले संघर्ष के एक अंतहीन चक्र में फंसता जा रहा है.

  • 12 April 2026 8:00 AM

    अमेरिका बोला हमने रखी आखिरी और सबसे बेहतर पेशकश

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के सामने अपनी “आखिरी और सबसे बेहतर पेशकश” रख दी है, जिसमें आपसी समझ का एक पूरा ढांचा शामिल है. उन्होंने कहा, “हम एक बहुत सरल प्रस्ताव के साथ जा रहे हैं… यह हमारी आखिरी और सबसे बेहतर पेशकश है. अब देखना है कि ईरान इसे स्वीकार करता है या नहीं." बता दें, ईरान युद्ध के खात्मे के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पीस टॉक जारी है.

ईरान इजरायल युद्धअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख