Begin typing your search...

खुल गया UPSC में रैंक 301 का सच, दोनों में से इस आकांक्षा सिंह ने मारी बाजी, ऐसे पता चली सच्चाई

सिविल सर्विसेज़ 2025 के रिजल्ट्स में रैंक 301 को लेकर दो उम्मीदवारों के दावे सामने आए थे, जिससे कन्फ्यूजन फैल गया. अब UPSC ने साफ कर दिया है कि असली हकदार कौन है और मामले की सच्चाई सामने आ गई है.

akanksha singh
X
( Image Source:  x-x-@raavan_india )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 March 2026 8:31 PM IST

सिविल सर्विसेज़ एग्ज़ामिनेशन 2025 के फाइनल रिजल्ट्स के बाद अचानक एक दावे ने सभी को चौंका दिया. दरअसल रैंक 301 पर दो आकांक्षा सिंह ने एग्जाम क्लियर करने की बात कही. पहली उम्मीदवार बिहार से थी और दूसरी उत्तर प्रदेश से. इस खबर ने कैंडिडेट्स के बीच काफी कंफ्यूजन पैदा कर दिया था. हालांकि, अब साफ हो चुका है कि असली टॉपर कौन है.

अब यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने रैंक 301 के असली हकदार पर मुहर लगा दी है. चलिए जानते हैं आखिर कैसे इस सच्चाई का पता चला.

एक रैंक और दो दावेदार कौन?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार की उम्मीदवार आकांक्षा सिंह ने अपने रोल नंबर 0856794 वाला एडमिट कार्ड दिखाते हुए दावा किया कि उन्होंने सिविल सर्विसेज़ एग्ज़ाम 2025 में रैंक 301 हासिल की है. वहीं, दूसरी उम्मीदवारउत्तर प्रदेश की रहने वाली दूसरी आकांक्षा सिंह हैं. उन्होंने अपने दावे को साबित करने के लिए विभिन्न दस्तावेज़ भी पेश किए हैं. जहां उन्होंने अपना एडमिट कार्ड और इंटरव्यू लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

कैसे सामने आया सच?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार की उम्मीदवार आकांक्षा सिंह ने अपने रोल नंबर 0856794 वाला एडमिट कार्ड दिखाते हुए दावा किया कि उन्होंने रैंक 301 हासिल की है. लेकिन दस्तावेजों के बारकोड में भिन्न नंबर (0856569) आने के बाद इस दावे पर संदेह जताया गया. जांच में सामने आया कि बिहार की उम्मीदवार का दावा झूठा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह उम्मीदवार, जो पूर्व रणवीर सेना प्रमुख की पोती बताई जा रही हैं, ने परीक्षा में भाग ही नहीं लिया था.

कौन असली टॉपर?

UPSC ने साफ कर दिया है कि Civil Services Examination 2025 में रैंक 301 केवल एक ही उम्मीदवार को प्राप्त हुई है. आयोग ने इस उम्मीदवार की पहचान और पूरी जानकारी शेयर की है ताकि किसी तरह का भ्रम न रहे. रैंक 301 पाने वाली उम्मीदवार हैं आकांक्षा सिंह, जिनका रोल नंबर 0856794 है. उनके पिता का नाम रंजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है, और वह उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले के गांव अभाइपुर की रहने वाली हैं.

UP NEWS
अगला लेख