अपने घर पर T20 World Cup Trophy जीतने वाली पहली टीम बनी भारत, सैमसन बने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'; पढ़ें पूरे मैच का लेखा-जोखा
INDIA vs New Zealand T20 WC 2025 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. आज के मैच के पहले न्यूजीलैंड से भारत टी-20 वर्ल्ड कप में कभी नहीं जीता था. पढ़ें पल-पल का UPDATES...
INDIA vs New Zealand T20 WC 2025 Final LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. आज के मैच के पहले न्यूजीलैंड से भारत टी-20 वर्ल्ड कप में कभी नहीं जीता था. पढ़ें पल-पल का UPDATES...
Live Updates
- 8 March 2026 10:55 PM
Ind vs NZ Final LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. जसप्रीत बुमराह ने महज 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इससे पहले, टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई.
- 8 March 2026 10:16 PM
Ind vs NZ Final LIVE: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका
भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड हार की कगार पर खड़ी है. उसे 12.5 ओवर में 124 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने डैरिल मिचेल को 17 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई.
- 8 March 2026 9:49 PM
Ind vs NZ Final LIVE: न्यूजीलैंड की आधी टीम 72 रन पर लौटी पवेलियन
भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही है. उसकी आधी टीम 8.2 ओवर में महज 72 रन पर पवेलियन लौट गई, वरुण चक्रवर्ती ने खतरनाक दिख रहे टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा. साइफर्ट ने 26 गेंद में 52 रन बनाए.
- 8 March 2026 9:33 PM
Ind vs NZ Final LIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 47 रन पर तीसरा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया. फिलिप्स ने 5 गेंद में 5 रन बनाए.
- 8 March 2026 9:26 PM
Ind vs NZ Final LIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 32 रन पर दूसरा झटका लगा है. रचिन रविंद्र बुमराह की पहली गेंद पर आउट हुए, उन्होंने 1 रन बनाए. इससे पहले, फिन एलन 7 गेंद में 9 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने.
- 8 March 2026 8:47 PM
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का टारगेट, Top 3 बल्लेबाजों ने जड़ी फिफ्टी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया है 20 ओवरों में न्यूजीलैंड के सामने टीम इंडिया ने 256 रनों का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया की पारी में संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़े हैं. शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में जड़े 24 रन बनाए हैं.
- 8 March 2026 8:26 PM
Ind vs NZ Final LIVE: जेम्स नीशम के एक ही ओवर में गिरे 3 विकेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत को जेम्स नीशन में एक ही ओवर में तीन झटके दिए. उन्होंने उन्होंने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा. यह भारत की पारी का 16वां और नीशम का दूसरा ओवर था. इसमें उन्होंने महज 1 रन दिए और 3 खिलाड़ियों को आउट किया. भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन है.
- 8 March 2026 8:17 PM
Ind vs NZ Final LIVE: शतक से चूके संजू सैमसन, किशन की फिफ्टी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन एक बार फिर शतक से चूक गए. वे 203 रन के स्कोर पर आउट हुए. सैमसन ने 46 गेंद में 89 रन बनाए, जिनमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. वहीं, ईशान किशन ने 23 गेंद में फिफ्टी जड़ दी.
- 8 March 2026 7:42 PM
IND vs NZ Final LIVE: अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.
- 8 March 2026 7:34 PM
IND vs NZ Final LIVE: अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में जड़ी फिफ्टी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 91 रन ठोक डाले. अभिषेक ने महज 18 गेंद में फिफ्टी जड़ दी.




