Begin typing your search...

IPL मैच में Anushka Sharma के हाथ में दिखी 24 लाख की Cartier वॉच, जानिए क्या है इसकी खासियत

RCB और गुजरात टाइटंस के IPL मैच के दौरान सभी की नजरें अनुष्का शर्मा की लग्जरी घड़ी पर भी टिक गई. अनुष्का ने मैच के दौरान Cartier ब्रांड की Panthère de Cartier Mini वॉच पहनी थी.

anushka sharma
X

IPL मैच में अनुष्का शर्मा ने पहनी 24 लाख की Cartier वॉच

( Image Source:  x-@songoku2255 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 25 April 2026 6:32 PM IST

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के IPL मैच के दौरान अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहीं. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ में दिखी Cartier की लग्जरी वॉच ने खींचा, जिसकी कीमत करीब 2,470,000 लाख रुपये है.

यह Panthère de Cartier Mini वॉच अपने रॉयल गोल्ड डिजाइन, क्लासिक लुक और प्रीमियम फिनिश की वजह से दुनियाभर में काफी पसंद की जाती है. खास बात यह है कि यह सिर्फ घड़ी नहीं, बल्कि फैशन और स्टेटस का बड़ा सिंबल मानी जाती है.

कौन-सी घड़ी पहने दिखीं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा ने मैच के दौरान Cartier की मशहूर Panthère de Cartier Mini वॉच पहनी थी. यह घड़ी अपने क्लासिक और रॉयल डिजाइन की वजह से दुनियाभर में काफी पसंद की जाती है. खास बात यह है कि यह घड़ी 1980 के दशक से फैशन आइकन मानी जाती रही है और आज भी इसका ट्रेंड कायम है.

कितनी है इस घड़ी की कीमत?

इस लग्जरी वॉच की कीमत करीब ₹ 2,470,000 रुपये है. यानी एक ऐसी कीमत, जिसमें कई लोग लग्जरी कार तक खरीद सकते हैं. Cartier की यह घड़ी हाई-एंड लग्जरी कैटेगरी में आती है और इसे खासतौर पर प्रीमियम फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है.

घड़ी के डिजाइन में क्या है खास?

  • इस घड़ी का केस और ब्रेसलेट दोनों 750/1000 येलो गोल्ड से बने हैं. यही वजह है कि इसका लुक बेहद रॉयल और चमकदार दिखाई देता है.
  • घड़ी का डायल मिनी साइज में है, जिसका आकार लगभग 25mm x 19mm है. छोटा डायल इसे बेहद क्लासी और महिलाओं के लिए स्टाइलिश बनाता है.
  • इसमें ब्लू रंग की sword-shaped hands दी गई हैं, जो Cartier की पहचान मानी जाती हैं. ये डिजाइन घड़ी को अलग और प्रीमियम फील देता है.
  • घड़ी में Sapphire Crystal लगा है, जो इसे स्क्रैच से बचाने में मदद करता है और लंबे समय तक चमक बनाए रखता है.
  • Panthère de Cartier को सिर्फ घड़ी नहीं, बल्कि ज्वेलरी पीस भी माना जाता है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हाथ में ब्रेसलेट जैसी दिखे.

क्यों इतनी पसंद की जाती है Cartier की Panthère वॉच?

Cartier की Panthère Collection को फैशन और लग्जरी की दुनिया में एक स्टाइल आइकन माना जाता है. यह उन महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है जो सिंपल लेकिन बेहद रॉयल लुक पसंद करती हैं. इसकी डिजाइन समय के साथ पुरानी नहीं लगती, इसलिए इसे टाइमलेस लग्जरी वॉच भी कहा जाता है.




अगला लेख