Begin typing your search...

नोएडा में धूल भरी आंधी का कहर: गर्मी से राहत, क्या बारिश भी होने वाली है?

नोएडा समेत पूरे एनसीआर में रात होते ही मौसम ने अचानक करवट ली. 27 अप्रैल सोमवार को तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी तरफ जनजीवन भी प्रभावित हो गया.

नोएडा में धूल भरी आंधी का कहर: गर्मी से राहत, क्या बारिश भी होने वाली है?
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 27 April 2026 9:21 PM IST

नोएडा समेत पूरे एनसीआर में रात होते ही मौसम ने अचानक करवट ली. 27 अप्रैल सोमवार को तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी तरफ जनजीवन भी प्रभावित हो गया.आंधी के चलते सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर विजिबिलिटी कम होने से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ.

आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई. मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन साथ ही कई परेशानियां भी खड़ी कर दीं.

क्या तापमान में गिरावट आएगी या गर्मी जारी रहेगी?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी. मंगलवार को अधिकतम तापमान 40–42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि बुधवार को यह और गिरकर 39–41 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. बादलों की मौजूदगी और बारिश की वापसी से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

क्या आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा?

IMD ने 28 और 29 अप्रैल को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, 27 से 30 अप्रैल और फिर 2-3 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम
अगला लेख