Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: कब और किस समय सस्ती होती है Flipkart, Myntra और Nykaa में डील, इस ट्रिक से होगी 80% तक की बचत

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए है. जानिए सही समय, मिडनाइट डील्स और बैंक ऑफर्स से कैसे हर खरीदारी को सस्ता बनाएं.

Sasta-Mehanga: कब और किस समय सस्ती होती है Flipkart, Myntra और Nykaa में डील, इस ट्रिक से होगी 80% तक की बचत
X
( Image Source:  AI Created )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 5:14 PM IST

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है. पहले जहां बाजार जाने के लिए समय निकालना पड़ता था, थकान होती थी और भीड़ का सामना करना पड़ता था, वहीं आज घर बैठे-बैठे हर जरूरी सामान सिर्फ एक क्लिक पर आपके दरवाजे तक पहुंच जाता है. सब्जी-फल, किराना सामान, कपड़े, जूते, मेकअप प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट आइटम्स, केक, फर्नीचर. लगभग हर चीज अब ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग को सही समय और सही तरीके से करने पर आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है? अगर नहीं जानते, तो चलिए आज हम आपको विस्तार से बताते हैं कि कब और कैसे शॉपिंग करें तो आपका पैसा बचे और अच्छी डील मिले.

सही समय चुनकर करें ऑनलाइन शॉपिंग

जिस तरह हम बाजार में शॉपिंग करने के लिए आमतौर पर वीकेंड पर जाते हैं, उसी तरह ऑनलाइन शॉपिंग के लिए वीकेंड से बचना बेहतर होता है. सोमवार से गुरुवार तक का समय ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे सही माना जाता है. इन दिनों वेबसाइट्स पर कम भीड़ होती है और आपको बेहतर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. खासकर रात का समय बहुत फायदेमंद साबित होता है. ज्यादातर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart, Amazon, Myntra, Nykaa आदि पर देर रात को कीमतें कम हो जाती हैं. फ्लिपकार्ट पर अक्सर रात 12 बजे से लेकर 3 बजे तक अच्छे-खासे डिस्काउंट और फ्लैश सेल देखने को मिलते हैं. इसी तरह Myntra और Nykaa जैसी साइट्स भी रात के समय अट्रैक्टिव ऑफर्स लाती रहती हैं.

त्योहारों और फेस्टिवल सीजन का इंतजार करें

अगर आपको महंगी चीजें खरीदनी हैं जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, एयर कंडीशनर या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, तो बिना जल्दबाजी किए फेस्टिवल सीजन का इंतजार करना बहुत फायदेमंद होता है. दिवाली, होली, न्यू ईयर, रक्षाबंधन, ईद, क्रिसमस आदि त्योहारों के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियां बड़ी-बड़ी सेल चलाती हैं. इन सेल्स में आपको 50% से लेकर 80% तक का भारी डिस्काउंट मिल सकता है. इन मौकों पर न सिर्फ प्रोडक्ट्स सस्ते मिलते हैं, बल्कि एक्स्ट्रा बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक जैसे फायदे भी मिलते हैं. इसलिए महंगे सामान की खरीदारी हमेशा इन फेस्टिवल सेल्स के दौरान ही करनी चाहिए.

आधी रात को मिलती हैं सबसे अच्छी डील्स

ऑनलाइन शॉपिंग में समय का बहुत बड़ा रोल होता है. आधी रात यानी रात 12 बजे के आसपास इन वेबसाइट्स पर ट्रैफिक काफी कम हो जाता है. ऐसे में जो भी कस्टमर्स शॉपिंग करते हैं, उन्हें खास डिस्काउंट ऑफर्स दिए जाते हैं. कई बार सेल्स रात 12 बजे शुरू होती हैं और सुबह 6 बजे तक चलती हैं. इस समय आपको 50% से 80% तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसलिए अगर आप रात में जागते हैं तो इस समय को अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैंक ऑफर्स और कूपन कोड का पूरा फायदा उठाएं

ऑनलाइन शॉपिंग को और भी सस्ता बनाने के लिए बैंक ऑफर्स और कूपन कोड का इस्तेमाल जरूर करें। कई बार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या कुछ खास बैंक के साथ टाई-अप ऑफर्स चलते रहते हैं, जिनसे अतिरिक्त छूट मिलती है. उदाहरण के तौर पर, Instamart या अन्य ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स पर रात के समय शॉपिंग करने पर शानदार ऑफर्स मिलते हैं. जैसे ₹199 की शॉपिंग पर ₹9 में कोई एक आइटम फ्री, या ₹299 से ज्यादा की शॉपिंग पर ₹1 में कुछ सामान (जैसे प्याज, टमाटर, डोसा बैटर, बिस्किट, चिप्स आदि) मिल जाता है. इन छोटे-छोटे ट्रिक्स को अपनाकर आप अपनी शॉपिंग को काफी किफायती बना सकते हैं.

अगला लेख