यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को शून्य पर आउट कर LSG के युवा गेंदबाज Prince Yadav रातोंरात चर्चा में आ गए. 212 रन के बड़े लक्ष्य के बीच प्रिंस ने दूसरी ही गेंद पर Virat Kohli के स्टंप उड़ा दिए. मैच के बाद प्रिंस ने खुलासा किया कि विराट से मिली एक खास सीख ही उनके विकेट की वजह बनी.