बंगाल में आज होगा सुवेंदु का तिलक, विजय पर सस्पेंस; डिप्टी CM की मांग को लेकर फंस गया TVK में झाम
बंगाल में आज भाजपा नेता Suvendu Adhikari मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिससे राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है. वहीं तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय की सरकार गठन पर सस्पेंस बना हुआ है.
चुनावी नतीजों के चार दिन बाद अब देश के कई राज्यों में सत्ता की तस्वीर के बाद सीएम चेहरे की भी तस्वीर साफ हो चुकी है. खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है, जहां एक और बंगाल में सीएम फेस के चेहरा पर मुहर लग गई है तो वहीं तमिलनाडु की राजनीति में कभी हां तो कभी न दिख रहा है.
एक ओर बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, तो वहीं तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी सत्ता के करीब पहुंच चुकी है. दोनों राज्यों में राजनीतिक समीकरण और जोड़-तोड़ के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
तमिलनाडु में सरकार कैसे बनी और किसके पास कितनी सीटें हैं?
तमिलनाडु में लंबे सस्पेंस के बाद आखिरकार सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.
विजय के पास कुल 116 विधायक
सीटों का पूरा गणित (234 सदस्यीय विधानसभा)
- TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) – 108 सीट
- कांग्रेस – 5 सीट
- CPI – 2 सीट
- CPI(M) – 2 सीट
लोकभवन के मुताबिक विजय ने 116 विधायकों की लिस्ट राज्यपाल को दी है जिसके बाद VCK की मांग पर विजय तिलक को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है एक प्रकार से यूं कहें तो हालात ऐसे हैं कि विजय अभी बहुमत पेश नहीं कर पाए हैं जिसके बाद अभी 2 और विधायक चाहिए. पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए पहली बार सत्ता हासिल की है. पार्टी ने भारी बहुमत के साथ चुनाव जीता और सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुना गया.
सीटों का पूरा गणित (294 सदस्यीय विधानसभा)
- BJP – 207 सीट
- अन्य दल – शेष सीटें
यह बीजेपी की बंगाल में अब तक की सबसे बड़ी जीत है.
सुवेंदु अधिकारी क्यों बने सीएम और क्या कहा उन्होंने?
बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया. उन्होंने भावुक भाषण देते हुए कहा कि डर खत्म, भरोसा शुरू. उन्होंने आगे कहा कि 'हम सिर्फ बातों पर भरोसा नहीं करते; भाजपा काम करके दिखाने में विश्वास रखती है. हम कम बोलते हैं और ज्यादा काम करते हैं.' और हमें एक ‘सोनार बांग्ला’ बनाना है. हमें बंगाल को महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह बनाना है.




