Begin typing your search...

पाकिस्तान के 'जख्मों' पर ICC ने छिड़का नमक! बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद इस बल्लेबाज को लगाई कड़ी फटकार, सजा भी सुनाई

पाकिस्तान के बल्लेबाज Salman Ali Agha को बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट में आउट होने के बाद विज्ञापन बोर्ड पर बल्ला मारने के कारण ICC ने फटकार लगाई है. उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है.

ICC Reprimands Salman Agha After Angry Outburst During Bangladesh Test
X
पाक बल्लेबाज को ICC ने लगाई कड़ी फटकार
( Image Source:  X@arnuX05 )

ICC Reprimands Salman Ali Agha: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को ICC ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आचार संहिता तोड़ने पर आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है. यह घटना सिलहट टेस्ट में पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान हुई, जब सलमान आगा आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने गुस्से में अपने बल्ले से विज्ञापन बोर्ड पर वार किया.

ICC ने माना कि सलमान ने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या मैदान से जुड़े सामान को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है. इसके चलते उन्हें आधिकारिक चेतावनी (Official Reprimand) दी गई और उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया.

24 महीने में दूसरी बार ICC ने सुनाई आगा को सजा

पिछले 24 महीनों में यह उनका दूसरा ICC अपराध है, जिसके बाद अब उनके कुल दो डिमेरिट प्वाइंट हो गए हैं. सलमान ने मैच रेफरी Jeff Crowe द्वारा दी गई सजा स्वीकार कर ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

अंपायरों ने दर्ज कराई शिकायत

सलमान के खिलाफ आरोप ऑन-फील्ड अंपायर Richard Kettleborough और Allahuddien Paleker ने लगाए. इनके अलावा थर्ड अंपायर Kumar Dharmasena और फोर्थ अंपायर Masudur Rahman Mukul भी रिपोर्ट में शामिल थे. ICC के लेवल-1 अपराधों में चेतावनी, जुर्माना या डिमेरिट प्वाइंट दिए जा सकते हैं.

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

मैच की बात करें तो पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश ने सिलहट टेस्ट 78 रन से जीतकर पाकिस्तान का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. यह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान पर बांग्लादेश की लगातार दूसरी सीरीज जीत है. स्पिनर Taijul Islam ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया.

पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 328 रन पर सिमट गई. हालांकि, हार के बावजूद सलमान आगा पाकिस्तान के बेहतर बल्लेबाजों में शामिल रहे. उन्होंने दूसरी पारी में 71 रन बनाए और Mohammad Rizwan के साथ अहम साझेदारी की.

WTC पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है पाकिस्तान?

इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम ICC World Test Championship की अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. मौजूदा चक्र में टीम ने चार मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख